छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव, पहले में 20 तो दूसरे में 70 सीटों पर मतदान, जानिए आपके क्षेत्र में कब होगी वोटिंग

BP Shrivastava | Oct 09, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव, पहले में 20 तो दूसरे में 70 सीटों पर मतदान, जानिए आपके क्षेत्र में कब होगी वोटिंग
छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव, पहले में 20 तो दूसरे में 70 सीटों पर मतदान, जानिए आपके क्षेत्र में कब होगी वोटिंग

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने सोमवार, 9 अक्टूबर को घोषणा कर दी है। पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2 चरणों होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने सोमवार, 9 अक्टूबर को घोषणा कर दी है। पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा, वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव और मतगणना के लिए सभी तैयारियां करने के बाद निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान किया है। आयोग ने बताया कि तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

7 नवंबर को इन सीटों पर होंगे चुनाव

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को किया जाएगा। इस दिन राज्य की पंडरिया 72, कवर्धा 73, खैरागढ़ 74, डोंगरगढ़ (अ.जा.) 75, राजनांदगांव 76, डोंगरगांव 77, खुज्जी 78, मोहला-मानपुर (एसटी) 79, अंतागढ़ (एसटी) 80, भानुप्रतापपुर (अजजा) 81, कांकेर (अ.ज.जा.) 82, केशकाल (अजजा) 83, कोंडागांव (अजजा) 84, नारायणपुर (अजजा) 85, बस्तर (एसटी) 86, जगदलपुर 87, चित्रकोट (अजजा) 88, दंतेवाड़ा (एसटी) 89 बीजापुर (अजजा) 90 कोंटा (एसटी) पर चुनाव होगा।

17 नवंबर को इन सीटों पर मतदान

छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण में प्रदेश की 70 सीटों पर मतदान होंगे। इन सीटों में 1 भरतपुर-सोनहत (ST) 2 मनेन्द्रगढ़ 3 बैकुंठपुर 4 प्रेमनगर 5 भटगांव 6 प्रतापपुर (एसटी) 7 रामानुजगंज (एसटी) 8 सामरी (एसटी) 9 लुंड्रा (एसटी) 10 अंबिकापुर 11सीतापुर (एसटी) 12 जशपुर (एसटी) 13 कुनकुरी (एसटी) 14 पत्थलगांव (एसटी) 15 लैलूंगा (एसटी) 16 रायगढ़ 17 सारंगढ़ (अ.जा.) 18 खरसिया 19 धरमजयगढ़ (एसटी) 20 रामपुर (एसटी) 21 कोरबा 22 कटघोरा 23 पाली-तानाखार (एसटी) 24 मरवाही (एसटी) 25 कोटा 26 लोरमी 27 मुंगेली (अ.जा.) 28 तखतपुर 29 बिल्हा 30 बिलासपुर 31 बेलतरा 32 मस्तूरी (अ.जा.) 33 अकलतरा 34 जांजगीर-चांपा 35 सक्ती पर चुनाव होगा।इसके साथ ही चंद्रपुर जैजैपुर, पामगढ़ (एससी) 39 सरायपाली (एससी) 40 बसना 41 खल्लारी 42 महासमुंद 43 बिलाईगढ़ (एससी) 44 कसडोल 45 बलौदाबाजार 4 6 भाटापारा 47 धरसीवा 48 रायपुर ग्रामीण 49 रायपुर शहर पश्चिम 50 रायपुर शहर उत्तर 51 रायपुर शहर दक्षिण 52 आरंग (एससी) ) 53 अभनपुर 54 राजिम 55 बिंद्रानवागढ़ (एसटी) 5 6 सिहावा (एसटी) 57 कुरूद 58 धमतरी 59 संजारीबालोद 60 डोंडीलोहारा (एसटी) 61 गुंडरदेही 62 पाटन 63 दुर्ग-ग्रामीण 64 दुर्गशहर 65 भिलाईनगर 66 वैशालीनगर 67 अहिवारा (एससी) 68साजा 69 बेमेतरा70 नवा गढ़(एससी) पर दूसरे चरण में चुनाव होंगे।

कब नामांकन भरे जाएंगे

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 7 और दूसरे चरण का मतदान 17 नवबंर को होगा। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि पहले चरण के लिए 13 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं 20 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। इसके अलावा नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और 23 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण की बात करें तो इसके लिए 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन, 30 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन, 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 2 नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। इस चरण में 17 नवंबर को मतदान होंगे और 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • रायपुर समाचार
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Chhattisgarh elections will be held in two phases
  • Chhattisgarh voting on 7th and 17th November
  • छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होंगे चुनाव
  • छत्तीसगढ़ में मतदान 7 और 17 नवंबर को
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती