रायपुर सेंट्रल जेल में हत्या के दोषी बन रहे ज्योतिषी और पुरोहित

Krishna Kumar Sikander | May 30, 2025, 18:06 IST
Astrologers and priests are becoming accused of murder in Raipur Central Jail the sootr
छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी अब ज्योतिष, आयुर्वेद और कर्मकांड की शिक्षा ग्रहण कर समाज में नई भूमिका निभाने को तैयार हो रहे हैं। जेल से रिहा होने के बाद ये कैदी लोगों के घरों में धार्मिक और वैवाहिक अनुष्ठान कराते नजर आ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी अब ज्योतिष, आयुर्वेद और कर्मकांड की शिक्षा ग्रहण कर समाज में नई भूमिका निभाने को तैयार हो रहे हैं। जेल से रिहा होने के बाद ये कैदी लोगों के घरों में धार्मिक और वैवाहिक अनुष्ठान कराते नजर आ सकते हैं। जेल प्रशासन ने संस्कृत विद्यामंडलम, रायपुर के सहयोग से 44 कैदियों को ज्योतिष, आयुर्वेद और पुरोहिती का प्रशिक्षण देना शुरू किया है, जिनमें अधिकांश हत्या जैसे गंभीर अपराधों की सजा काट रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 211 करोड़ का धान खतरे में, उपार्जन केंद्रों में उठाव अधूरा



शिक्षा के जरिए सुधार की पहल

जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि कैदियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वर्तमान में 291 कैदी इन कोर्सेज में पढ़ाई कर रहे हैं। संस्कृत विद्यामंडलम के तहत प्रथमा (कक्षा 6) से लेकर उत्तर मध्यमा (कक्षा 12) तक ज्योतिष, आयुर्वेद, पुराण-इतिहास और कर्मकांड जैसे विषय पढ़ाए जा रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस कार्रवाई



291 कैदियों ने पास की परीक्षाएं

इस साल जेल में ओपन स्कूल से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाओं में 291 कैदियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 128 ने मिडिल और हाई स्कूल की परीक्षाएं पास कीं, जबकि 31 ने स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। कई परीक्षाओं के परिणाम अभी आने बाकी हैं।



ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के स्कूलों में बच्चे कम मास्साब ज्यादा, 33 छात्रों को पढ़ा रहे 7 शिक्षक



44 कैदी बने ज्योतिष और पुरोहित

ज्योतिष, वेद और कर्मकांड की पढ़ाई में 44 कैदी प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक की कक्षाओं में सफल रहे। ये कैदी अब आयुर्वेदिक उपचार और ज्योतिषीय गणनाओं के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठानों का ज्ञान प्राप्त कर चुके हैं।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अधूरी परियोजनाओं पर भ्रष्टाचार का साया



जेल में ही बना परीक्षा केंद्र

कैदियों को परीक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए जेल प्रशासन ने सेंट्रल जेल को स्थायी परीक्षा केंद्र बनाया है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, एनआईओएस, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (इग्नू) ने इस केंद्र को मान्यता दी है। यह पहल न केवल कैदियों के कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान कर रही है।





Priests | accused | murder | Raipur Central Jail | दोषी | ज्योतिषी शास्त्र



Tags:
  • murder
  • हत्या
  • ज्योतिषी शास्त्र
  • Raipur Central Jail
  • रायपुर सेंट्रल जेल
  • accused
  • दोषी
  • Priests