अटल प्रतिमा घोटाले में उप अभियंता निलंबित, बड़े जिम्मेदारों पर चुप्पी
VINAY VERMA | Jul 31, 2026, 20:22 IST
अटल प्रतिमा घोटाले में उप अभियंता निलंबित
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में अनियमितताओं के मामले में सरकार ने उप अभियंता को निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट में निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही और गुणवत्ता संबंधी खामियां सामने आने की बात कही गई है।
कटघोरा के अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में कथित फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकार ने पहला बड़ा एक्शन लिया है। कांस्य (ब्रॉन्ज) की जगह सीमेंट-कंक्रीट से प्रतिमा बनाने और लाखों रुपए की अनियमितता के आरोपों के बीच उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या करोड़ों की सरकारी योजनाओं में होने वाले घोटालों की तरह यह मामला भी सिर्फ एक अधिकारी के निलंबन तक ही सीमित कर दिया जाएगा?
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास ने 31 जुलाई को जारी आदेश में उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल को छत्तीसगढ़ नगर पालिका कर्मचारी नियम, 1968 के तहत निलंबित कर दिया। जांच रिपोर्ट में उन्हें निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता और लापरवाही का जिम्मेदार माना गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दुर्ग क्षेत्रीय कार्यालय तय किया गया है और नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी मिलेगा।
संयुक्त संचालक, बिलासपुर की 29 जुलाई की जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया कि अटल परिसर में स्थापित प्रतिमा स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप नहीं बनाई गई। प्रतिमा की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। पहली बारिश में ही उसकी परतें उखड़ने लगीं और कई हिस्सों में नुकसान दिखाई देने लगा। जांच में यह भी माना गया कि निर्माण कार्य की निगरानी में गंभीर लापरवाही हुई।
पूरा विवाद इसी आरोप से शुरू हुआ कि जिस प्रतिमा को कांस्य धातु से बनाया जाना था, उसे सीमेंट और कंक्रीट से तैयार कर केवल ब्रॉन्ज जैसा रंग चढ़ा दिया गया। बारिश होते ही रंग उतर गया और मूर्ति की असलियत सामने आ गई। इसके बाद करीब 13.60 से 14 लाख रुपए की लागत वाले इस काम में वित्तीय गड़बड़ी के आरोप तेज हो गए।
सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि क्या पूरे मामले की जिम्मेदारी केवल एक उप अभियंता पर डालकर फाइल बंद करने की तैयारी है? प्रतिमा निर्माण में स्वीकृति किसने दी, तकनीकी परीक्षण किसने किया, भुगतान किसके आदेश पर हुआ और गुणवत्ता प्रमाणित किस अधिकारी ने की? इन सवालों के जवाब अभी तक सामने नहीं आए हैं। ऐसे में सिर्फ निलंबन को कार्रवाई का अंत मान लेना कई सवाल खड़े करता है।
सरकारी निर्माण कार्यों में भुगतान कई स्तरों की मंजूरी के बाद होता है। टेंडर प्रक्रिया, माप पुस्तिका, गुणवत्ता परीक्षण और अंतिम भुगतान में कई अधिकारी शामिल रहते हैं। ऐसे में यदि जांच केवल एक अधिकारी तक सीमित रही तो बड़े जिम्मेदारों की भूमिका पर पर्दा पड़ने की आशंका भी बनी रहेगी।
नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों, कलेक्टरों और नगर निकायों को भेज दी हैं। लेकिन अब नजर इस बात पर है कि क्या सरकार केवल निलंबन तक सीमित रहेगी या फिर पूरे प्रतिमा निर्माण, भुगतान प्रक्रिया और कथित 14 लाख रुपए के घोटाले की विस्तृत जांच कर अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर भी कार्रवाई करेगी।
14 लाख की अटल बिहारी वाजपेयी प्रतिमा पर उठे गंभीर सवाल, बारिश में उखड़ी प्रतिमा
अमित जोगी गिरफ्तार: अजीत जोगी प्रतिमा विवाद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कवर्धा रोड भ्रष्टाचार : पहली बारिश में धंसी सड़क, दो इंजिनियर निलंबित
एक्शन तो हुआ
जांच में खुलासा
ब्रॉन्ज की जगह सीमेंट
यहीं खत्म होगी जांच?
बड़े चेहरे बचेंगे?
अब अगला कदम क्या?
14 लाख की अटल बिहारी वाजपेयी प्रतिमा पर उठे गंभीर सवाल, बारिश में उखड़ी प्रतिमा
अमित जोगी गिरफ्तार: अजीत जोगी प्रतिमा विवाद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कवर्धा रोड भ्रष्टाचार : पहली बारिश में धंसी सड़क, दो इंजिनियर निलंबित
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava