IAS अधिकारी को JCB से कुचलकर जान से मारने की कोशिश, 4 आरोपी पहुंचे जेल
Kanak Durga Jha | Aug 16, 2024, 18:28 IST
Attempt to kill IAS officer crushing with JCB
छत्तीसगढ़ से इस वक्त हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रायगढ़ जिले में आईएएस समेत अन्य कर्मचारियों को जेसीबी से कुचलकर मारने का प्रयास किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने फैसला दे दिया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आईएएस अधिकारी समेत अन्य कर्मचारियों को जेसीबी से कुचलकर मारने का प्रयास किया गया था। ाइस मामले में पुलिस ने चार आराेपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में जिला न्यायालय ने फैसला सुनाया है। इस मामले में चारों आरोपियों को 10-10 साल की सजा दी गई है। 10 हजार 100 रुपए अर्थदंड भी लगाया गया है।
यह पूरी घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की थी। साल 2019 में तत्कालीन सहायक कलेक्टर आईएसएस मयंक चतुर्वेदी और उप संचालक खनिज शिवशंकर नाग के नेतृत्व में एक टीम सारंगढ़ के टीमरलगा स्थित खदानों के निरीक्षण के लिए गई थी।
अधिकारियों को यह सूचना मिली थी कि खदान में अवैध रूप से खनिज पदार्थों का खनन किया जा रहा है। इसके बाद अधिकारी मौके पर घटनास्थल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान आरोपियों ने मौके पर ही अधिकारियों को धमकी दी थी और जेसीबी के बकेट से कुचलकर मारने का प्रयास किया था।
इस वारदात के मुख्य अपराधी अमृत पटेल की मृत्यु हो गई है। इस मामले में जितेंद्र कुमार जैन, विशेष न्यायाधीश रायगढ़ की अदालत ने चार आरोपियों कन्हैया पटेल, हरिचरण पटेल, लोकनाथ पटेल और लालसाय निषाद को 10 -10 साल की सजा दी है और 10,100 रुपए का अर्थदंड लगाया है। इस घटना में अधिकारियों को कुचलकर मारने के प्रयास में उपयोग किए गए जेसीबी, कार और एक बाइक को राजसात किया गया है। मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अनूप कुमार साहू ने मुकदमे की पैरवी की।
पूरी कार्रवाई के दौरान शासकीय अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने के साथ हुज्जतबाजी भी की गई थी । इसमें अमृत पटेल सहित 4 लोगों के खिलाफ कोर्ट ने 10-10 साल की सजा के — साथ 10 हजार रूपए का जुर्माना देने का आदेश दिया है। वहीं उनके वाहनों को नीलाम करने का आदेश दिया है। आईएएस अफसर चतुर्वेदी अभी दंतेवाड़ा कलेक्टर के पद पर पदस्थ है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
देखें ये विडियो
जेसीबी से कुचलने की कोशिश
अधिकारियों को यह सूचना मिली थी कि खदान में अवैध रूप से खनिज पदार्थों का खनन किया जा रहा है। इसके बाद अधिकारी मौके पर घटनास्थल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान आरोपियों ने मौके पर ही अधिकारियों को धमकी दी थी और जेसीबी के बकेट से कुचलकर मारने का प्रयास किया था।
मुख्य अपराधी की हो चुकी है मृत्यु
चतुर्वेदी वर्तमान में दंतेवाड़ा कलेक्टर
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
देखें ये विडियो
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari