CBI जांच से बचना है तो उनकी डिमांड पूरी करो... ऐसा कहकर शातिर ने लूट लिए 16 लाख रुपए
Kanak Durga Jha | Sept 17, 2024, 09:50 IST
avoid CBI investigation fulfill demand Saying looted 16 lakh rupees
Bilaspur Cyber Crime News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी ठगी की वारदात सामने आई है। शातिर आरोपी ने अफसर बनकर पीड़ित युवक से लाखों रुपए लूट लिया।
Chhattisgarh Cyber Crime News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी ठगी की वारदात सामने आई है। शातिर आरोपी ने अफसर बनकर लाखों रुपए लूट लिया। आरोपी ने अफसर बनकर कहा कि - सीबीआई की जांच से बचना है तो पहले डिमांड पूरी करो... यह सुनने के बाद पीड़ित डर गया। इसके बाद पीड़ित युवक ने लाखों रुपए ठगी के नाम कर दिए। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तो युवक ने फौरन थाने में ठगी के खिलाफ शिकायत की।
बिलासपुर में सीबीआई अफसर बनकर ठग ने बीमा कंपनी के सर्वेयर से 16 लाख 50 हजार रुपए वसूल लिए। कथित अफसर ने उसे झांसा दिया कि मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी में उसका नाम आ गया है। अब उसके खिलाफ सीबीआई जांच होगी। इससे बचना है तो पैसे देने होंगे। फर्जी सीबीआई अफसर की धमकी की डर से बचने के लिए सर्वेयर ने बताए गए अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद में उसने ठगी की शिकायत पुलिस से की, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, विवेकानंद नगर में निवासी नीरज कुमार सिंह (55) बीमा कंपनी में सर्वेयर हैं। बीते शुक्रवार को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उनके अकाउंट और अन्य गोपनीय जानकारी की जांच होने का दावा किया। उसकी कुछ निजी जानकारी भी दी। कहा कि किस तरह से अवैध कमाई किया है, सारी जानकारी है। उसकी बातों को सुनकर सर्वेयर डर गया।
नीरज को डराने-धमकाने के बाद ठग ने कहा कि अगर सीबीआई जांच से बचना है तो उनकी डिमांड पूरी करनी होगी। नीरज उसकी बातों में आ गया। डिमांड पूरी करने के लिए तैयार हो गया। तब कथित अफसर ने उसे अकाउंट नंबर बताया। 20 लाख रुपए ट्रांसफर करने बोला, जिस पर उसने बैंक खाते में 16 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए। बाकी पैसों के लिए समय मांगा।
ठगों को रुपए देने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी पूनम सिंह और परिजन को इस घटना की जानकारी दी। उनसे बात करने के बाद नीरज को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद वह तोरवा थाने पहुंचा। फिर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दौरान कथित सीबीआई अफसर ने इस बारे में किसी को बताने पर तत्काल गिरफ्तारी का डर दिखाया, जिससे सर्वेयर नीरज सीबीआई जांच के नाम पर डर गया। जांच और गिरफ्तारी के डर से किसी को बताए बिना ही उसने पैसे ट्रांसफर कर दिए।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
मानव तस्करी में नाम आया है - ठगी
कार्रवाई से बचाने का दावा किया
डराने-धमकाने के बाद लूटा पैसा
देरी से हुआ ठगी का एहसास
इस दौरान कथित सीबीआई अफसर ने इस बारे में किसी को बताने पर तत्काल गिरफ्तारी का डर दिखाया, जिससे सर्वेयर नीरज सीबीआई जांच के नाम पर डर गया। जांच और गिरफ्तारी के डर से किसी को बताए बिना ही उसने पैसे ट्रांसफर कर दिए।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari