एक्सिस बैंक के ग्राहकों से 2.5 करोड़ रुपए की ठगी, कर्मचारी ने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किए पैसे
Kanak Durga Jha | Aug 04, 2025, 12:40 IST
Axis Bank customers duped 2.5 crore rupees rajnandgaon
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक्सिस बैंक के एक पूर्व कर्मचारी ने चौंकाने वाला घोटाला किया है। आरोपी ने ग्राहकों के नाम पर फर्जी लोन और ओवरड्राफ्ट खाते खोलकर 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक्सिस बैंक के पूर्व कर्मचारी द्वारा किए गए 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी उमेश गोरले (46) और उसकी पत्नी उषा गोरले (43) ने नवंबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच बैंक ग्राहकों की जानकारी का दुरुपयोग कर फर्जी लोन, ओवरड्राफ्ट और नेट बैंकिंग के माध्यम से बड़ी रकम गबन की।
जानकारी के अनुसार, उमेश पहले ग्राहकों के नाम पर लोन स्वीकृत कर रकम मणप्पुरम गोल्ड लोन खातों में ट्रांसफर करता था। इन खातों से पैसे निकालकर वह अपनी पत्नी और मां तारादेवी गोरले के खातों में ट्रांसफर कर देता था। जांच में सामने आया कि तारादेवी का बैंक खाता भी आरोपी के मोबाइल नंबर और ईमेल से जुड़ा था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वह खाते का संचालन भी खुद करता था।
घोटाले की भनक तब लगी जब चांदमल अग्रवाल नामक ग्राहक अपनी एफडी की स्थिति जांचने बैंक पहुंचे। उन्होंने पाया कि उनके नाम पर लगभग 99 लाख रुपये का फर्जी ओवरड्राफ्ट चल रहा है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने उनसे दस्तावेज यह कहकर लिए थे कि केसीसी लोन की सीमा बढ़ानी है।
दोनों आरोपियों पर बीएनएस की धारा 318(4), 316(5) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पुलिस अब आरोपी की मां की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एक्सिस बैंक में धोखाधड़ी | एक्सिस बैंक के ग्राहकों से 2.5 करोड़ रुपए की ठगी | एक्सिस बैंक में बड़ा स्कैम | CG Fraud Case | Chhattisgarh Fraud Case
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
'ये है पूरा मामला
घोटाले की भनक तब लगी जब चांदमल अग्रवाल नामक ग्राहक अपनी एफडी की स्थिति जांचने बैंक पहुंचे। उन्होंने पाया कि उनके नाम पर लगभग 99 लाख रुपये का फर्जी ओवरड्राफ्ट चल रहा है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने उनसे दस्तावेज यह कहकर लिए थे कि केसीसी लोन की सीमा बढ़ानी है।
43 खाताधारकों द्वारा धोखाधड़ी जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कुल 43 खाताधारकों द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कार, लैपटॉप, मोबाइल, पासबुक, एटीएम और स्टाम्प पेपर बरामद किए हैं।
धोखाधड़ी का पूरा खेल- पूर्व कर्मचारी ने ग्राहकों की एफडी पर ओवरड्राफ्ट खाते खोले- दस्तावेज लेकर फर्जीवाड़ा कर खातों से निकाले लाखों रुपये- रकम को पत्नी और मां के खातों में ट्रांसफर किया जाता था- आरोपी ने धोखाधड़ी की रकम से कार, लैपटॉप व मोबाइल खरीदे- कुल 43 खाताधारकों की शिकायतें अब तक दर्ज हो चुकी हैं |
दोनों आरोपियों पर बीएनएस की धारा 318(4), 316(5) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पुलिस अब आरोपी की मां की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एक्सिस बैंक में धोखाधड़ी | एक्सिस बैंक के ग्राहकों से 2.5 करोड़ रुपए की ठगी | एक्सिस बैंक में बड़ा स्कैम | CG Fraud Case | Chhattisgarh Fraud Case
FAQ
- आरोपी कौन हैं और उन्होंने क्या किया?
उमेश गोरले और उसकी पत्नी उषा गोरले ने ग्राहकों के नाम पर फर्जी लोन लेकर 2.5 करोड़ रुपये की ठगी की। - यह घोटाला कैसे सामने आया?
चांदमल अग्रवाल नामक ग्राहक को अपनी एफडी पर लोन की जानकारी मिली, जिसके बाद मामला उजागर हुआ। - ठगी की रकम कहां ट्रांसफर की जाती थी?
पहले रकम मणप्पुरम गोल्ड लोन खातों में जाती थी, फिर पत्नी और मां के खातों में ट्रांसफर होती थी। - आरोपी की मां की क्या भूमिका रही?
मां तारादेवी का खाता उमेश के मोबाइल नंबर और ईमेल से लिंक था, इसलिए जांच अब उसकी ओर भी बढ़ी है।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj