चर्च के सामने कथा करेंगे बागेश्वर बाबा...धर्मांतरण करने वालों की बारेंगे ठठरी

Kanak Durga Jha | Jun 03, 2025, 09:57 IST
Bageshwar Baba katha front church criticize convert people
Bageshwar Baba katha : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, हम जशपुर में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी जो चर्च है उसके ठीक सामने कथा करने जा रहे हैं।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है। साथ ही कहा कि, हम जशपुर में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी जो चर्च है उसके ठीक सामने कथा करने जा रहे हैं। ये बातें उन्होंने बिलासपुर में कही। धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को बिलासपुर पहुंचे, जहां उनका शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में बागेश्वर सरकार के दर्शन के लिए भीड़ जुटी थी।



ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… छोटी-छोटी टुकड़ियों में छिपे नक्सली




दिल्ली से वृंदावन तक करेंगे पदयात्रा

धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, छत्तीसगढ़ में जल्द पदयात्रा करेंगे लेकिन उससे पहले 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा होगी।



ये खबर भी पढ़िए...जंगल सफारी नहीं रायगढ़ का अभ्यारण बना वाइल्ड लाइफ का स्पॉट



नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने पर सीएम-गृहमंत्री पर साधुवाद

आगे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, माओवादियों और नक्सलियों के खिलाफ बस्तर क्षेत्र में जो अभियान चला उसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री को साधुवाद।



ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी



नक्सलियों से भी आग्रह है कि, भारत को भारत रहने दें, मूलधारा में आकर भारत की परंपरा के साथ कदम मिलाकर चलें, ताकि विदेशी ताकतों से लड़ सकें। भारत को अखंड बनाया जा सके।





ये खबर भी पढ़िए...GST नंबर से बनाई फर्जी वेबसाइट...50-60% का ऑफर देकर कर रहे ठगी





Bageshwar Baba | bageshwar baba ki katha | Bageshwar Dham Darbar | Bageshwar Dham Dhirendra Shastri | Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri | बागेश्वर बाबा | बागेश्वर बाबा की कथा | बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री



Tags:
  • Bageshwar Dham Dhirendra Shastri
  • Bageshwar Baba
  • बागेश्वर बाबा
  • Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri
  • Bageshwar Dham Darbar
  • बागेश्वर बाबा की कथा
  • bageshwar baba ki katha
  • बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री