डल झील जैसी हाउस बोट अब छत्तीसगढ़ में भी: झुमका जलाशय में पहली बार मिलेगा वाटर टूरिज्म का आनंद
Harrison Masih | Jul 19, 2025, 14:19 IST
Baikunthpur House boats Jhumka reservoir Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के झुमका जलाशय में पहली बार डल झील की तर्ज पर हाउस बोट चलाई जाएगी। सैलानी अब पानी के बीच हाउस बोट में सैर और भोजन का आनंद लेंगे।
छत्तीसगढ़ में पर्यटन को एक नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब तक केवल जम्मू-कश्मीर की डल झील में देखने को मिलने वाली हाउस बोट की झलक जल्द ही छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में भी देखने को मिलेगी। जिले के झुमका जलाशय में हाउस बोट परियोजना अपने अंतिम चरण में है और इसे इस सर्दी में पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ का चित्रकोट जलप्रपात पूरे शबाब पर, अद्भुत छटा देखने उमड़े पर्यटक
बैकुंठपुर के झुमका बोट क्लब स्थित झुमका जलाशय में 500 हेक्टेयर जलभराव क्षेत्र में एक विशेष डबल डेकर हाउस बोट को तैयार किया गया है। यह हाउस बोट हैदराबाद के कारीगरों द्वारा पिछले डेढ़ सालों से बनाया जा रहा है। इसमें कुल 2 कमरे, 1 हॉल और ऊपरी डेक पर एक किचन की सुविधा होगी। बोट में एक बार में 50 से अधिक पर्यटक सवार होकर जलाशय के मध्य तक यात्रा कर सकेंगे और वहां से नज़ारों के साथ स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... सरिस्का में बनेगा विश्व स्तरीय बाघ संग्रहालय, पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
बोट क्लब परिसर में पहले से 5 फैमिली शिकारा बोट, दो 14 सीटर मेकेनाइज स्पीड बोट, एक्वेरियम और पार्किंग सुविधा मौजूद है। श्रीनगर की डल झील की तर्ज पर यहां पांच शिकारा बोट पहले ही शुरू कर दी गई थीं। हालांकि, बारिश और मानसून के कारण फिलहाल इन्हें सुरक्षित रूप से रखवाया गया है। डीएमएफ मद से ₹3 करोड़ की लागत से इस पूरे प्रोजेक्ट को मूर्त रूप दिया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने की सिंहस्थ 2028 की तैयारियों समीक्षा, खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने की घोषणा
ये खबर भी पढ़ें... मध्यप्रदेश पर्यटन : 2024 में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानें कहां कितने पहुंचे
झुमका जलाशय में हाउस बोट के आगमन के साथ ही छत्तीसगढ़ में वाटर टूरिज्म को एक नया मोड़ मिलेगा। यह न केवल पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा बल्कि स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी गति देगा। जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता के बीच हाउस बोट पर सैर और व्यंजनों का आनंद पर्यटकों को एक अद्भुत अनुभव देगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
झुमका जलाशय बैकुंठपुर | Baikunthpur House Boats | Chhattisgarh House Boats service | Jhumka Reservoir Baikunthpur | CG tourism place| Chhattisgarh House Boats service
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ का चित्रकोट जलप्रपात पूरे शबाब पर, अद्भुत छटा देखने उमड़े पर्यटक
झुमका में पहली बार डबल डेकर हाउस बोट
ये खबर भी पढ़ें... सरिस्का में बनेगा विश्व स्तरीय बाघ संग्रहालय, पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
वाटर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार हाउस बोट चलाए जाने की यह योजना झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी द्वारा चलाई जा रही है। इसके संचालन के लिए 13 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दो साल के अनुबंध पर हाउस बोट का संचालन किया जाएगा। संचालनकर्ता को 5 लाख रूपए की अमानत राशि जमा करनी होगी और हर महीने ₹1.5 लाख का किराया देना होगा। इससे जिला प्रशासन को सालाना ₹18 लाख का मुनाफा होने की उम्मीद है।
पहले से हैं कई पर्यटन सुविधाएं
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने की सिंहस्थ 2028 की तैयारियों समीक्षा, खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने की घोषणा
|
ये खबर भी पढ़ें... मध्यप्रदेश पर्यटन : 2024 में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानें कहां कितने पहुंचे
छत्तीसगढ़ में पर्यटन का नया अध्याय
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
झुमका जलाशय बैकुंठपुर | Baikunthpur House Boats | Chhattisgarh House Boats service | Jhumka Reservoir Baikunthpur | CG tourism place| Chhattisgarh House Boats service
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava