बजरंगियों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला... छत्तीसगढ़ में मचा बवाल

Kanak Durga Jha | Aug 01, 2025, 22:02 IST
Share
Bajrang Dal burnt effigy Rahul Gandhi uproar Chhattisgarh
Bajrang Dal burnt effigy Rahul Gandhi uproar Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बजरंग दल ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

मतांतरण और मानव तस्करी के मामले में दो ननों की गिरफ्तारी का विरोध कर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व सांसद राहुल गांधी पर हिंदू कार्यकर्ताओं की निंदा करने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल व विहिप ने दुर्ग-भिलाई में जगह-जगह प्रदर्शन किया।

बजरंगियों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

इस दौरान बजरंगियों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। बजरंगियों ने राहुल गांधी पर यह भी आरोप लगाया कि वे मतांतरण व मानव तस्करी के मामले में ननों के खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई को एकपक्षीय बताकर ननों का समर्थन कर रहे हैं।

भिलाई के सुपेला गदा चौक, पावर हाउस, दुर्ग के उरला, पटेल चौक सहित अन्य स्थानों पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान बजरंग दल के रतन यादव, रवि निगम, सौरभ देवांगन सहित अन्य बजंरगी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे।

प्रांताध्यक्ष को मिली धमकी बजरंग दल के प्रांताध्यक्ष रतन यादव ने शुक्रवार को मोहन नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की। उसने कहा कि ईसाई मिशनरियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप लगाया है कि मतांतरण के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाने से मिशनरी के लोग परेशान हैं और उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। इस दौरान रतन के साथ बजरंग दल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
  • राहुल गांधी का विरोध – बजरंग दल ने किया पुतला दहन
  • ननों की गिरफ्तारी मामला – मतांतरण और मानव तस्करी को लेकर विवाद
  • विरोध प्रदर्शन – दुर्ग-भिलाई के कई इलाकों में बजरंग दल सड़कों पर
  • धमकी की शिकायत – रतन यादव ने मोहन नगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर
  • मिशनरियों पर आरोप – लगातार अभियान से नाराज़ होकर धमकी दी गई


दुर्ग ननों की गिरफ्तारी | दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी | छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी

FAQ

  1. बजरंग दल ने राहुल गांधी का विरोध क्यों किया?
    ननों की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी द्वारा कानूनी कार्रवाई को एकपक्षीय बताकर समर्थन देने के कारण।
  2. किन स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ?
    भिलाई के सुपेला गदा चौक, पावर हाउस और दुर्ग के उरला, पटेल चौक आदि।
  3. बजरंग दल के प्रांताध्यक्ष ने किस बात की शिकायत की?
    उन्हें ईसाई मिशनरियों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने की।


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राहुल गांधी
  • छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी
  • दुर्ग ननों की गिरफ्तारी
  • दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी
  • बजरंगियों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?