Balodabazar Violence : जेल में ही रहेंगे कांग्रेस विधायक, कोर्ट ने सितंबर तक बढ़ाई रिमांड

Kanak Durga Jha | Aug 28, 2024, 09:08 IST
Share
Balodabazar Violence Congress MLA will remain in jail
Balodabazar Violence Congress MLA will remain in jail

भिलाई नगर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जेल में ही रहने वाले है। कोर्ट ने देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ा दी है। अब विधायक सितंबर तक जेल में ही रहने वाले है।

भिलाई नगर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जेल में ही रहने वाले है। कोर्ट ने देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ा दी है। अब विधायक सितंबर तक जेल में ही रहने वाले है। सुनवाई के दौरान देवेंद्र के वकील ने कहा कि पुलिस की ओर से अब तक उन्हें एफआईआर की कॉपी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। साथ ही उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई कि पुलिस जल्द से जल्द कोर्ट में चालान पेश करे।

सितंबर तक बढ़ी रिमांड

इससे पहले 17 अगस्त को देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद उन्हें तीन दिनों की रिमांड पर भेजा था। इसके बाद कोर्ट ने 20 अगस्त को उनकी रिमांड 7 दिन के लिए बढ़ा दी। अब कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव 3 सितंबर तक जेल में रहेंगे। मंगलवार को उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई। बता दें कि देवेंद्र यादव पर गंभीर धाराएं लगी है।

ये है पूरा मामला

बलौदा बाजार के गिरौदपुरी धाम से लगे ग्राम महकोनी के अमरगुफा में तीन जैतखाम काटकर फेंके जाने, मंदिर का गेट तोड़ने की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग को लेकर सतनाम पंथ के लोगों ने 10 जून को धरना प्रदर्शन आंदोलन का आयोजन किया रहा। बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में आयोजित प्रदर्शन के बाद संयुक्त जिला कार्यालय में तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा की घटना हुई थी। इसमें शामिल होने भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी पहुंचे थे। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है।

कांग्रेस पार्टी ने अब तक सभी जिलों में धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपकर राज्य की सरकार से विधायक सहित बलौदा बाजार हिंसा में गिरफ्तार किए गए तमाम लोगों को निर्दोष बताकर छोड़ने की मांग की है। हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में 184 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

देवेंद्र यादव पर गंभीर धाराएं

पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव के ऊपर थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्र. 386/2024 धारा 153A, 501(1), 505(1)(B), 501(1) (C),109, 120बी, 147, 148, 149, 186, 353, 332, 333, 307, 435, 436, 341, 427 भादवि एवं 03, 04 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां यहां क्लिक करें

Tags:
  • MLA Devendra Yadav
  • Bhilai MLA Devendra Yadav
  • chhattisgarh mla devendra yadav
  • Congress MLA Devendra Yadav
  • Balodabazar violence
  • Balodabazar violence incident
  • Balodabazar violence case
  • devendra yadav in Balodabazar Violence
  • MLA devendra yuadav in jail
  • Congress MLA devendra yuadav in jail
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा