पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की जांच SIT करेगी,बैंक खाते होंगे सीज

Marut raj | Jan 04, 2025, 17:21 IST
Bastar journalist Mukesh Chandrakar murder case update news the sootr
Bastar journalist Mukesh Chandrakar murder case : बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले की जाचं एसआईटी करेगी। इसकी घोषणा गृहमंत्री विजय शर्मा ने की है।

Bastar journalist Mukesh Chandrakar murder case : बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की जाचं एसआईटी द्वारा की जाएगी। इसकी घोषणा गृहमंत्री विजय शर्मा ने की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि आरोपियों के बैक खाते सीज कराए जाएंगे। उनके अवैध कंस्ट्रक्शन पर भी कार्रवाई होगी।



16 करोड़ का इंजेक्शन भी बेअसर, चंदा-मदद मांगकर करवाया था मासूम का इलाज



इसके साथ ही गृहमंत्री ने कहा है कि इस मामले में 3 से 4 हफ्तों में चालान पेश करने के लिए कहा गया है। इस केस की स्पीड ट्रायल कराई जाएगी। उन्होंने कहा है कि हत्याकांड का मुख्य सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर है। वह कांग्रेस का पदाधिकारी भी है। कई कांग्रेस नेता इस हत्याकांड में शामिल हैं।



एक जनवरी को घर से निकले

पत्रकार चंद्राकर मुकेश चंद्रकार बीजापुर में पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे थे। वे 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ही घर से बाहर निकले थे। कुछ देर के बाद उनका फोन बंद हो गया। जब रात तक घर नहीं लौटे तो उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया, लेकिन मुकेश चंद्राकर की कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद भाई युकेश चंद्रकार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।



कवासी लखमा ने किया ये बड़ा सवाल...जिसका जवाब नहीं दे पाए ED के अफसर



ठेकेदार के कैंपस में मिला शव

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड, आरोपियों का वीडियो सामने आया


शुक्रवार दोपहर मुकेश की लाश एक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर मिली। लाश काफी फूल चुकी थी, उनके कपड़ों से पहचान की गई है। दरअसल, 120 करोड़ की लागत से नेलशनार, कुडोली, मिरतुर की सड़क बनी है। करीब 5 से 6 दिन पहले मुकेश ने रायपुर से आए अपने एक साथी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया था। इसी बात से ठेकेदार और उसके परिवार के सदस्य इनसे खफा थे।



नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए



नागपुर ढाई घंटे में पहुंचा देगी वंदेभारत...180KM प्रति घंटे होगी स्पीड



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • बस्तर न्यूज
  • cg news in hindi
  • बस्तर न्यूज इन हिंदी
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
  • पत्रकार मुकेश चंद्राकर
  • journalist Mukesh Chandrakar
  • Bastar journalist Mukesh Chandrakar
  • journalist Mukesh Chandrakar murder case