पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर

Marut raj | Jan 04, 2025, 15:44 IST
Bastar journalist Mukesh Chandrakar murder case the sootr the sootr
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपी ठेकेदार के बीजापुर वाले अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। मुकेश का शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के कैंपस में मिला था।

Bastar journalist Mukesh Chandrakar murder case : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपी ठेकेदार के बीजापुर वाले अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। मुकेश का शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के कैंपस में मिला था। सुरेश को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है।



कवासी लखमा ने किया ये बड़ा सवाल...जिसका जवाब नहीं दे पाए ED के अफसर



एक जनवरी से लापता थे पत्रकार चंद्राकर

दरअसल, मुकेश चंद्रकार बीजापुर में पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे थे। वे 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ही घर से बाहर निकले थे। कुछ देर के बाद उनका फोन बंद हो गया। जब रात तक घर नहीं लौटे तो उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया, लेकिन मुकेश चंद्राकर की कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद भाई युकेश चंद्रकार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।



नागपुर ढाई घंटे में पहुंचा देगी वंदेभारत...180KM प्रति घंटे होगी स्पीड



ठेकेदार के कैंपस में मिला शव

शुक्रवार दोपहर मुकेश की लाश एक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर मिली। लाश काफी फूल चुकी थी, उनके कपड़ों से पहचान की गई है। दरअसल, 120 करोड़ की लागत से नेलशनार, कुडोली, मिरतुर की सड़क बनी है।



नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए



करीब 5 से 6 दिन पहले मुकेश ने रायपुर से आए अपने एक साथी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया था। इसी बात से ठेकेदार और उसके परिवार के सदस्य इनसे खफा थे। हत्याकांड में पुलिस के संदेह के दायरे में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और सुरेश के भाई रितेश चंद्राकर हैं।



16 करोड़ की इंजेक्शन भी बेअसर, चंदा-मदद मांगकर करवाया था मासूम का इलाज



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Bastar News in Hindi
  • cg news in hindi
  • बस्तर न्यूज इन हिंदी
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
  • पत्रकार मुकेश चंद्राकर
  • journalist Mukesh Chandrakar