CG lok sabha election result 2024 : बस्तर सीट से BJP के महेश कश्यप 55 हजार 245 वोट से जीते

छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर बीजेपी की जीत हुई है। इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप 55 हजार 245 वोट जीत गए हैं। महेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को मात दी है।

Advertisment
author-image
Deeksha Nandini Mehra
एडिट
New Update
CG lok sabha election result 2024 BASTER

Bastar Lok Sabha seat Election Result 2024

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bastar Lok Sabha seat Election Result 2024 : छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने की जीत हुई है। महेश कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 55 हजार 245 वोट से हराया है। बीजेपी से महेश कश्यप को 4 लाख 58 हजार 398 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा को 4 लाख 3 हजार 153 वोट मिले। यह पहले कांग्रेस के पास थी, 2019 में कांग्रेस के दीपक बैज इस सीट से सांसद चुने गए थे। कश्यप की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। साथ ही आतिशबाजी करके महेश कश्यप के घर जीत का जश्न मनाया गया। बता दें कि कांग्रेस ने कोंटा विधानसभा से लगातार 6 बार के विधायक कवासी लखमा को अपना प्रत्याशी बनाकर इस सीट से उतारा था। लेकिन उन्हे सफलता नहीं मिली। आइए जानते हैं इस लोकसभा सीट का गणित ...।

बस्तर छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक है। यह सीट एसटी के लिए आरक्षित है। बस्तर लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें से 5 सीटें- कोंडागांव, नारायणपुर, जगदलपुर, चित्रकोट, और दंतेवाड़ा, भाजपा के खाते में है। 3 अन्य सीटें- बस्तर, बीजापुर और कोंटा पर कांग्रेस के विधायक हैं। बस्तर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 14,72,207 मतदाता हैं। इनमें से 10,05,392 ने वोटिंग की थी। बस्तर में वोटिंग परसेंट 68.29 प्रतिशत रहा था।

2024 का समीकरण

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनावों के लिए महेश कश्यप को टिकट दी थी। वे 2014 से 2019 तक सरपंच रहे हैं। महेश कश्यप ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है। कांग्रेस पार्टी ने कवासी लखमा को बस्तर से चुनावी मैदान में उतारा था। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोंटा विधानसभा से 5 बार के विधायक हैं।

           साल                               जीत                                  वोट मार्जिन

         2024                 महेश कश्यप (बीजेपी)                  55, 245

         2019                 दीपक बैज (कांग्रेस)                      38,982  

         2014                 दिनेश कश्यप (भाजपा)                 1,24,359

thesootr links

 सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 | Kawasi Lakhma | Mahesh Kashyap

Kawasi Lakhma महेश कश्यप Mahesh Kashyap बस्तर लोकसभा सीट कवासी लखमा Lok Sabha seat Election Result लोकसभा चुनाव परिणाम 2024