बस्तर विश्वविद्यालय के कुलसचिव को HC से मिली बड़ी राहत, रिश्वत का आरोप

Kanak Durga Jha | Feb 23, 2025, 17:01 IST
Share
Bastar University Registrar gets big relief from HC accused of bribery
Bastar University Registrar gets big relief from HC accused of bribery

बस्तर विश्वविद्यालय के कुलसचिव पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। कुलसचिव की याचिका मंजूर करते हुए हाई कोर्ट ने लोक आयोग द्वारा जारी आदेश को निरस्त कर दिया है।

कंप्यूटरों की खरीदी के बाद भुगतान के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत पर लोक आयोग ने कुलपति, कुलसचिव और एक अन्य के खिलाफ जांच के आदेश राज्य सरकार को दिए थे। कुलसचिव की याचिका मंजूर करते हुए हाई कोर्ट ने लोक आयोग द्वारा जारी आदेश को निरस्त कर दिया है। मामला बस्तर विश्वविद्यालय का है। बस्तर विश्वविद्यालय में 65 कंप्यूटरों की सप्लाई की प्रक्रिया शुरू हुई।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव... गरज-चमक के साथ कराएगा बारिश

निजी कंपनी को मिला था टेंडर

रायपुर के एक निजी कंपनी को इसका टेंडर मिला। कंपनी ने सभी कंप्यूटर की समय पर सप्लाई कर दी, लेकिन इसका भुगतान नहीं किया गया। इस पर कंपनी के संचालक संतोष सिंह ने इकई अधिकारियों से शिकायत की। लोक आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें कुलसचिव एसपी तिवारी, कुलपति और एक अन्य पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज

मामले की जांच के बाद लोक आयोग ने 17 मई 2018 को राज्य सरकार से तत्कालीन कुलपति दिलीप वासनीकर, कुलसचिव एसपी तिवारी और एक अन्य अधिकारी हीरालाल नाइक के खिलाफ जांच की अनुशंसा की। इसे तिवारी ने एडवोकेट अविनाश के मिश्रा के जरिए हाई कोर्ट में चुनौती दी, इसमें बताया कि कंप्यूटरों की बकाया राशि का भुगतान हो चुका है।

अधिकारियों पर गंभीर आरोप

वहीं, बस्तर यूनिवर्सिटी की तरफ से बताया गया कि आपूर्ति का निर्णय कार्यकारी परिषद की मंजूरी के बाद लिया गया था। लोक आयोग ने कहा कि याचिकाकर्ता और अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप थे। जांच के दौरान उन्हें सुनवाई का पूरा मौका दिया गया। इसके बाद राज्य सरकार को जांच की सिफारिश की गई। मामले पर जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय की सिंगल बेंच में हुई।

ये खबर भी पढ़िए...किसानों को धान समर्थन मूल्य भुगतान के लिए 3300 करोड़ रुपए की मंजूरी

सभी पक्षों की दलीलें सुनने और दस्तावेजों के अवलोकन से हाई कोर्ट ने पाया कि जांच का आदेश शिकायतकर्ता और उसके गवाहों के मौखिक बयान के आधार पर दिया गया था। विभाग यह साबित नहीं कर सका कि रिश्वत या कमीशन की मांग की गई थी।

कोई ठोस सबूत नहीं था, फिर भी आरोप सिद्ध मान लिए गए। यह भी स्पष्ट हुआ कि शिकायतकर्ता ने केवल बकाया राशि वसूलने के लिए शिकायत की थी। अब जब भुगतान हो चुका है, तो उसे कोई शिकायत नहीं है। इस आधार पर हाई कोर्ट ने लोक आयोग के आदेश को निरस्त कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...एमिटी यूनिवर्सिटी की डीजे नाइट में फूटे सिर...बीजेपी का लगा था झंडा

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Bastar News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Bastar News in Hindi
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
  • chhattisgarh news live today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती