छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का महासंग्राम फिर शुरू, DRS सिस्टम से हाईटेक आयोजन

thesootr Desk | May 12, 2025, 15:48 IST
battle of cricket starts again in Chhattisgarh, hi-tech event with DRS system the sootr
छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है CCPL (छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) का दूसरा सीजन 15 जून से शुरू होने जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और इस बार टूर्नामेंट को और भी भव्य और हाईटेक बनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है CCPL (छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) का दूसरा सीजन 15 जून से शुरू होने जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और इस बार टूर्नामेंट को और भी भव्य और हाईटेक बनाया जा रहा है।



पहली बार घरेलू लीग में DRS

इस सीजन में सबसे बड़ा बदलाव होगा DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) का इस्तेमाल। अंतरराष्ट्रीय मैचों की तर्ज पर यह तकनीक अब पहली बार किसी राज्यस्तरीय घरेलू क्रिकेट लीग में प्रयोग की जाएगी। हर टीम को तीन-तीन रिव्यू मिलेंगे, जिससे खेल और भी निष्पक्ष व सटीक हो सकेगा।



ये खबर भी पढ़ें... जिंदगी बचाने मां ने दे दिया अपना लिवर, लेकिन मदर्स डे पर बेटी ने तोड़ दिया दम



इंटरनेशनल कमेंटेटर और BCCI अंपायर

इस बार 10 इंटरनेशनल कमेंटेटर्स की सूची तैयार की गई है, जिनमें से 3 से 4 कमेंटेटर्स को फाइनल किया जाएगा। इसके अलावा BCCI पैनल के अनुभवी अंपायर मैचों में अंपायरिंग करेंगे, जिससे टूर्नामेंट का स्तर और विश्वसनीयता दोनों बढ़ेगा।



नवा रायपुर स्टेडियम को किया जा रहा अपग्रेड

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (नवा रायपुर) को CCPL के लिए विशेष रूप से अपग्रेड किया जा रहा है। दर्शकों के बैठने, पार्किंग और एंट्री व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। इस बार फ्री एंट्री के साथ पास सिस्टम भी लागू होगा।



ये खबर भी पढ़ें... व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फंसाया...ऐसे खाली कर दिया बैंक अकाउंट



पिछली बार की 6 टीमें फिर मैदान में

CCPL सीजन 2 में भी पिछली बार की 6 टीमें हिस्सा लेंगी:



रायपुर राइनोस



बिलासपुर बुल्स



सरगुजा टाइगर्स



बस्तर बाइसनस



रायगढ़ लायंस



राजनांदगांव पैंथर्स



पिछले सीजन में रायपुर राइनोस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर बुल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था।



ये खबर भी पढ़ें... फर्जी कंपनी बना 83 लाख का भुगतान, सीएमएचओ समेत पांच पर केस



खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर

इस बार खिलाड़ियों का चयन पिछले सीजन के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है, वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मौका मिलेगा।



सोनी टीवी पर लाइव टेलीकास्ट

CCPL सीजन 2 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी टीवी पर किया जाएगा। इससे यह लीग राज्य की सीमाओं से निकलकर देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगी।



आयोजन को ब्रांड बनाने की तैयारी

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी राजेश दवे ने बताया कि इस बार CCPL को एक ब्रांड के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन को और अधिक पेशेवर, तकनीकी और दर्शक-केंद्रित बनाया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें... अब NIT में पढ़ाएंगे ऐसे कोर्स जिसकी इंडस्ट्री में काफी डिमांड



Cricket | Cricket League | Cricket match | chattisgarh | Cricket News क्रिकेट न्यूज | छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग



Tags:
  • Cricket
  • छत्तीसगढ़
  • Cricket League
  • Cricket News क्रिकेट न्यूज
  • हाईटेक
  • Cricket match
  • chattisgarh
  • DRS
  • छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग