अब NIT में पढ़ाएंगे ऐसे कोर्स जिसकी इंडस्ट्री में काफी डिमांड

Kanak Durga Jha | May 12, 2025, 14:12 IST
Share
NIT teach such courses which great demand industry jobs the sootr
NIT teach such courses which great demand industry jobs the sootr

एनआईटी रायपुर में इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग पर एग्जीक्यूटिव एमटेक प्रोग्राम शुरू होगा। यह 2 वर्षीय ई-मास्टर्स प्रोग्राम होगा, जिसमें घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे।

एनआईटी रायपुर में इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग पर एग्जीक्यूटिव एमटेक प्रोग्राम शुरू होगा। यह 2 वर्षीय ई-मास्टर्स प्रोग्राम होगा, जिसमें घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे। इस प्रोग्राम में बीटेक और एमएससी पासआउट कोई भी व्यक्ति एडिशन ले सकेंगे। प्रैक्टिकल क्लासेस और एग्जाम इंस्टीट्यूट में होंगे।

एनआईटी के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के अंतर्गत इस कोर्स को शुरू करने में नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) सहयोग करेगा। एकेडमिक ईयर 2025-26 से इसकी शुरुआत होगी। बेसिक और एडवांस डीप लर्निंग, एमएल, कंप्यूटर विजन, इमेज प्रोसेसिंग, एडवांस एआई टॉपिक, हैंड ऑन प्रोजेक्ट इसमें शामिल किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम... गरज चमक के साथ होगी जोरदार बारिश

40 से अधिक सीट होंगी

प्रोग्राम को-आर्डिनेटर डॉ. दिलीप सिंह सिसोदिया ने बताया कि चूंकि यह ऑनलाइन प्रोग्राम है इसलिए इनमें अभी सीटों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन सीटें कम से कम 40 होंगी। सीएस, इलेक्ट्रिकल, आर्किटेक्ट, बायोमेडिकल, सिविल, केमिकल, केमिस्ट्री सहित किसी भी ब्रांच में बीटेक और एमएससी पासआउट इसमें एडमिशन ले सकेंगे।

एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित की जाएगी। इसमें गेट क्वालीफाई कैंडीडेट्स भी शामिल हो सकेंगे। सभी ब्रांच को देखते हुए इसका सिलेबस विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। शुरुआत में फाउंडेशन की पढ़ाई होगी। इसके बाद एडवांस लेवल पर थ्योरी और प्रैक्टिकल की क्लास लगेगी। एग्जाम के लिए शेड्यूल जल्द जारी होगा। इससे वर्किंग प्रोफेशनल्स को स्किल डेवलपमेंट, इंडस्ट्री स्किल, प्रैक्टिकल अप्रोच, नेटवर्किंग में मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा...ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 14 की मौत

जॉब ओरिएंटेड कोर्स, इंडस्ट्री में काफी डिमांड

डॉ. दिलीप सिंह सिसोदिया ने बताया कि वर्तमान इंडस्ट्री की मांग एआई और एमएल है। इसलिए यह कोर्स जॉब ओरिएंटेड है। बड़े इंस्टीट्यूट जैसे आईआईटी भिलाई, जम्मू, पटना सहित अन्य संस्थान में इस तरह के कोर्सेस शुरू किए गए हैं। कोर्स फ्लेक्सिबल सिलेबस के रूप में डिजाइन किया गया है, यानी डिमांड के अनुसार इसमें लगातार परिवर्तन होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...रायपुर में उत्तर प्रदेश के 2 मजदूर जिंदा जले... कंटेनर में लगी भीषण आग

FAQ

  1. एनआईटी रायपुर का यह नया AI/ML प्रोग्राम किसके लिए है और इसमें कौन आवेदन कर सकता है?
    यह 2 वर्षीय एग्जीक्यूटिव ई-मास्टर्स प्रोग्राम है, जिसमें बीटेक या एमएससी पासआउट किसी भी ब्रांच (CS, Electrical, Civil, Chemistry, आदि) से आवेदन कर सकते हैं। यह खासकर वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।
  2. इस प्रोग्राम की पढ़ाई और परीक्षा का क्या स्वरूप होगा?
    पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से होगी, जबकि प्रैक्टिकल क्लासेस और परीक्षाएं संस्थान में आयोजित की जाएंगी। शुरू में फाउंडेशन कोर्स, फिर एडवांस लेवल की थ्योरी और प्रैक्टिकल पढ़ाई होगी।
  3. इस कोर्स का उद्देश्य क्या है और इंडस्ट्री में इसकी क्या उपयोगिता होगी?
    यह कोर्स इंडस्ट्री-ओरिएंटेड है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन, डीप लर्निंग जैसे क्षेत्रों में स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। इसे फ्लेक्सिबल सिलेबस के रूप में डिजाइन किया गया है, जिससे इंडस्ट्री की बदलती मांगों के अनुसार कोर्स अपडेट होता रहेगा।
ये खबर भी पढ़िए...Egypt जाकर छत्तीसगढ़ के न्यूरो सर्जन ने की स्पाईन सर्जरी…ये पहले डॉक्टर

NIT | CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस | जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • NIT
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस
  • cg news update
  • cg news today
  • एनआईटी रायपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा