भालू की हार्ट अटैक से मौत...पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Marut raj | Feb 05, 2025, 16:04 IST
Bear dies of heart attack in Raigad district the sootr
Bear dies of heart attack in Raigad district : भालू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। ऐसे में भालू के शव को लेकर तमनार रेंज ले जाया गया। यहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

Bear dies of heart attack in Raigad district : रायगढ़ वन परिक्षेत्र में एक भालू का शव खेत में मिला। इसकी जानकारी लगने के बाद वन विभाग द्वारा शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें भालू की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले मुस्लिम पकड़े, NIA का एक्शन



तालाब के पास पड़ा हुआ था शव

जानकारी के अनुसार जुनवानी सर्किल के देवगावं के मैनामुड़ा तालाब के पास एक भालू का शव पड़ा था। इसे ग्रामीणों ने देखा तो मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। उस समय भालू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। ऐसे में भालू के शव को लेकर तमनार रेंज ले जाया गया। यहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में भालू की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।



ये खबर भी पढ़ें... BJP ने 45 प्रत्याशियों को पार्टी से बाहर निकाला, चुनाव से पहले बगावत



FAQ

  1. रायगढ़ वन परिक्षेत्र में भालू की मौत कैसे हुई ?
    रायगढ़ वन परिक्षेत्र में भालू की मौत हार्ट अटैक से हुई है, जैसा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है।
  2. भालू का शव कहां पाया गया था ?
    भालू का शव रायगढ़ वन परिक्षेत्र के जुनवानी सर्किल के देवगावं के मैनामुड़ा तालाब के पास खेत में मिला था।
  3. भालू की मौत के बाद वन विभाग ने क्या कार्रवाई की ?
    भालू की मौत के बाद वन विभाग ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए तमनार रेंज भेजा, जहां पीएम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई।

ये खबर भी पढ़ें... भगवान की पूजा करना, प्रसाद खाना पाप... ऐसे हो रहा धर्मांतरण



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, चुनाव नहीं इस कार्यक्रम में होंगे शामिल



Tags:
  • Raigarh News
  • रायगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में भालू
  • Bear
  • भालू
  • raigarh news in hindi
  • रायगढ़ न्यूज इन हिंदी