छत्तीसगढ़ में टिकट बंटने से पहले अब इस इलाके में बीजेपी-कांग्रेस में दिखी गुटबाजी

The Sootr CG | Oct 08, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में टिकट बंटने से पहले अब इस इलाके में बीजेपी-कांग्रेस में दिखी गुटबाजी
छत्तीसगढ़ में टिकट बंटने से पहले अब इस इलाके में बीजेपी-कांग्रेस में दिखी गुटबाजी

छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों में गुटबाजी चल रही है। यह गुटबाजी सक्ती विधानसभा क्षेत्र में भी दोनों पार्टियों में खुलकर सामने आ रही है।

SAKTI. छत्तीसगढ़ में इस साल होने चुनाव के लिए टिकट वितरण होने वाला है। इससे पहले ही बीजेपी-कांग्रेस में बगावत देखने को मिल रही है। दरअसल, टिकट दावेदारों के विरोध से साफ पता चलता है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों में गुटबाजी चल रही है। कई क्षेत्रों में पार्टी की अंतर्कलह साफ तौर पर देखने को मिल रही है। इसी क्रम में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में भी बीजेपी और कांग्रेस में हो रही गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस से दावेदारी कर रहे चरणदास महंत, मनहरण राठौर और धर्मेंद्र सिंह अपने-अपने समर्थकों के साथ अलग-अलग जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं। सभी दावेदार टिकट के लिए अपनी पूरी ताकत लगाए हुए हैं। ये सभी अपने ही समर्थकों के साथ अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं।

बीजेपी के संभावित प्रत्याशियों में दो फाड़

वहीं, सक्ती क्षेत्र में ही बीजेपी के भी संभावित प्रत्याशियों में दो फाड़ देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले संभावित प्रत्याशियों का नाम सामने आने पर टिकट के दावेदार अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ बगावत पर उतर गए थे। बगावती नेता हाई कमान के पास अपनी शिकायतें लेकर पहुंच गए थे। वहीं, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी नेता संयोगिता सिंह जूदेव जोर शोर से चुनाव की तैयारी में लगी हैं। हालांकि, यहां भी पार्टी के कुछ नेता करीब एक माह पहले रायपुर में हाई कमान के पास नए चेहरे को टिकट देने की मांग लेकर पहुंचे थे। इससे साफ पता चलता है कि चंद्रपुर में भी बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो हाल ही में चंद्रपुर विधायक का नोटों के बंडल के साथ एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। हालांकि, कुछ दिन बाद वो मामला दब गया।

जैजैपुर विधानसभा में भी घमासान

जैजैपुर विधानसभा में भी टिकट के लिए घमासान मचा हुआ है। कुछ दिन पहले बीजेपी के संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद इस विधानसभा में भी अंदरूनी घमासान खुलकर सामने आया था। पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को जैजैपुर से प्रत्याशी बनाए जाने की खबर के बाद जैजैपुर विधानसभा के बीजेपी नेताओं ने विरोध करना शुरू किया था। क्षेत्र के कई नेता इसका विरोध करते हुए बीजेपी हाई कमान से स्थानीय नेता को ही प्रत्याशी बनाने की मांग करने लगे।

Tags:
  • Political News
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • राजनीतिक न्यूज
  • Factionalism in BJP Congress in Chhattisgarh
  • factionalism between both the parties in Sakti Assembly
  • Sakti News
  • छत्तीसगढ़ में बीजपी कांग्रेस में गुटबाजी
  • सक्ती विधानसभा में दोनों पार्टियों में गुटबाजी
  • सक्ती समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती