छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 12 ट्रेनों की ट्रिप कैंसिल, परेशानी से बचने के लिए देखें लिस्ट

Deeksha Nandini Mehra | Aug 03, 2024, 10:17 IST
Share
train cancelled
train cancelled

रक्षाबंधन ( Rakshabandhan 2024 ) त्योहार से पहले रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं कुछ के मार्ग परिवर्तित कर दिए है।

Chhattisgarh Train Cancellation : देश में रक्षाबंधन के साथ ही फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाएगी लेकिन रक्षाबंधन के पहले से रेलवे ने 10 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा कुछ गाड़ियों का रूट भी चेंज कर दिया है। इससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

राजधानी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी कैंसिल

कैंसिल होने वाली ट्रेनों में राजधानी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। ऐसे में डेढ़ लाख से ज्यादा यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से त्योहार मनाने जाना पड़ेगा। पश्चिम-मध्य रेल जोन के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ट्रेनें तकनीकी कारणों से कैंसिल हुई है तो यात्री सुविधा की खातिर कुछ ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।

रद्द होने वाली ट्रेन

  • कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्स.4 से 9 अगस्त और 15 अगस्त को रद्द रहेगी।
  • अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्स. 6 से 11 और 17 अगस्त को रद्द।
  • निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्स.12 से 15 और 17 अगस्त को रद्द।
  • रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्स.14 से 17 और 19 अगस्त को रद्द।
  • नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्स. 13 अगस्त को रद्द।
  • बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्स. 15 अगस्त को रद्द।
  • शालीमार एक्सप्रेस 11 से 17 अगस्त को रद्द।

इन ट्रेनों के बदले रूट

  • 20806 नई दिल्ली-विशाखापट्टनम एपी एक्सप्रेस 10 अगस्त तक निर्धारित रूट के बजाय वाया रायनपाडू-गुणढला होते हुए जाएगी।
  • 20805 विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस 10 अगस्त तक निर्धारित मार्ग की जगह वाया गुणढला-रायनपाडू होते हुए जाएगी।
  • 4 और 7 अगस्त को 12804 हजरत निजामुद्दीन- विशाखापट्टनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस वाया रायनपाडू-गुणढला होते हुए जाएगी।
  • 5 और 9 अगस्त को 12803 (विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस) वाया गुणढला-रायनपाडू होते हुए जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh Train Cancelled
  • छत्तीसगढ़ ट्रेन कैंसिल
  • रक्षाबंधन 2024
  • Raksha Bandhan 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा