सूदखोर तोमर ब्रदर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई... घरों से करोड़ों की जेवरात-कैश जब्त

Kanak Durga Jha | Jun 11, 2025, 17:53 IST
Big action against moneylender Tomar brothers Jewellery cash seized
रायपुर के सूदखोरी तोमर ब्रदर्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। मंगलवार की रात पुलिस ने वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के दो करीबी के घर छापेमारी की।

रायपुर के सूदखोर तोमर ब्रदर्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। मंगलवार की रात पुलिस ने वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के दो करीबी के घर छापेमारी की। दोनों करणी सेना से जुड़े हुए हैं। जांच में पता चला है कि, दोनों तोमर ब्रदर्स के भरोसेमंद हैं और उनके सूदखोर के काम में सहयोगी है।



भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की शिक्षा पर उठाए सवाल, कह डाली बड़ी बात



दरअसल, हनुमान वाटिका भाठागांव में ऋषभ सिंह के घर और वालफोर्ट सिटी स्थित रविन्द्र सिंह के ठिकानों पर पुलिस ने छानबीन की। जांच के दौरान दोनों के घरों से सोने-चांदी के जेवरात, कैश और प्रॉपर्टी से जुड़े कई दस्तावेज मिले है। इसके अलावा तोमर ब्रदर्स से जुड़े प्रॉपर्टी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।



बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त



कोर्ट से सर्च वारंट लेकर की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, ऋषभ सिंह खुद को करणी सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताता है। जांच में पता चला है कि, दोनों तोमर ब्रदर्स के कारोबार के सहभागी हैं। दोनों के नाम पर तोमर ब्रदर्स ने लाखों रुपए निवेश किया है। इसलिए कोर्ट से सर्च वारंट लेकर दोनों के मकान की तलाशी ली गई।



अब जमेगा माहौल... लगेंगे लिटिल-लिटिल पेग, राजधानी में खुलेंगे 7 शराब दुकानें




शाम तक हो सकता है खुलासा

छापेमारी की कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी, सीएसपी समेत कई थानों के प्रभारी और क्राइम ब्रांच की टीम बड़ी संख्या में पहुंची थी। इस मामले में आज शाम तक अधिकारी बड़ा खुलासा कर सकते हैं।



पुलिस कर रही तोमर ब्रदर्स की तलाश

रायपुर पुलिस को शक है कि, वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर यूपी में छिपे है। रायपुर से पुलिस जल्द ही उत्तर प्रदेश जाएगी। वहीं, तोमर ब्रदर्स के कारोबार से जुड़े बाकी लोगों के घर पर भी पुलिस की टीम तलाशी लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।



नक्सलियों के गढ़ में 50 नए सुरक्षा कैंप खोलने की तैयारी





तोमर ब्रदर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई | crime news | cg crime news | Crime news The sootr | crime news today



Tags:
  • रायपुर
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • cg crime news
  • crime news today
  • तोमर ब्रदर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
  • सूदखोर तोमर ब्रदर्स