दुर्ग निगम में अनुकंपा नियुक्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा, कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र
Kanak Durga Jha | Aug 02, 2025, 12:06 IST
Big fraud compassionate appointment Durg Corporation
Durg Municipal Corporation : दुर्ग नगर निगम में वर्ष 2020 में हुई अनुकंपा नियुक्तियों में फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद अब प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है।
नगर निगम दुर्ग में वर्ष 2020 में हुई अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़े की शिकायत पर जांच उपरांत कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में दुर्ग निगम आयुक्त ने तत्कालीन निगम आयुक्त एसके सुंदरानी के खिलाफ कार्रवाई के लिए संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन व विकास विभाग को पत्र लिखा है। सुंदरानी वर्तमान में संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन व विकास रायपुर में पदस्थ हैं।
दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने इस नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के मामले में तत्कालीन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में 31 जुलाई को शासन को पत्र भेजा है। वहीं नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति पाने के मामले में भृत्य नम्रता रक्सेल, सहायक राजस्व निरीक्षक प्रीति उज्जैनवार को नोटिस जारी कर एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी करने के साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति व पदोन्नति दिए जाने के मामले की शिकायत वर्ष 2020 में लोक आयोग मे की गई थी। जिस पर जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
आयुक्त के खिलाफ शासन को पत्र
कारण बताओ नोटिस जारी सहायक ग्रेड-तीन भूपेंद्र गोईर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि स्थापना शाखा में लिपिक के पद पर पदस्थ होने के दौरान भूपेंद्र ने नियम विरुद्ध पदोन्नति व अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण को तत्कालीन आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया था।
|
उल्लेखनीय है कि नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति व पदोन्नति दिए जाने के मामले की शिकायत वर्ष 2020 में लोक आयोग मे की गई थी। जिस पर जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।
FAQ
- यह मामला किस विभाग से जुड़ा है?
नगर निगम दुर्ग और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से। - किसके खिलाफ शासन को पत्र भेजा गया है?
तत्कालीन निगम आयुक्त एस.के. सुंदरानी के खिलाफ। - किन कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है?
नम्रता रक्सेल, प्रीति उज्जैनवार और भूपेंद्र गोईर पर। - भूपेंद्र गोईर को किस बात के लिए नोटिस मिला है?
नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari