नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम , जवानों को बनाना चाहते थे टारगेट

Marut raj | Jan 22, 2025, 15:45 IST
Bijapur Naxalite IED bomb diffused the sootr
Bijapur Naxalite IED bomb diffused : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। नक्सली पुलिस जवानों को टारगेट पर लेना चाहते थे।

Bijapur Naxalite IED bomb diffused : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने 5- 5 किलो के आठ IED को डिस्फ्यूज किया है। दरअसल, नक्सली पुलिस जवानों को टारगेट पर लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मुतवेंडी से पीड़िया जाने वाले रूट पर IED का जाल बिछा रखा था। इसके लिए उन्होंने IED में प्रेशर स्विच सिस्टम लगाए थे।



नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप तबाह... खूंखार हिड़मा करता था लड़ाके तैयार





जवान 14 नक्सलियों के शव लेकर आए


उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। बुधवार सुबह 5 बजे नक्सलियों के शवों को रायपुर लाया गया। इनमें 6 महिलाओं के और 8 पुरुष नक्सलियों के शव शामिल हैं। 22 डॉक्टर शवों का पोस्टमार्टम करेंगे।



सांसद चंद्रशेखर आजाद रायपुर सेंट्रल जेल में... बलौदा बाजार हिंसा केस





वहीं, बस्तर कोरबा के जवानों ने नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप को तबाह करने में सफलता हासिल कर ली है। यह कैंप तेलंगाना बॉर्डर पर भट्टिगुड़ा इलाके में था। यहां पर नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा की बटालियन और नए लड़ाकों को फाइट करने के गुर सिखाए जाते थे।



CG Breaking : नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन फॉर्म





बुधवार को कोबरा बटालियन के जवान सर्चिंग करते हुए बॉर्डर पर स्थित भट्टिगुड़ा इलाके में पहुंचे। यहां नक्सलियों ने अपना स्थाई ट्रेनिंग कैंप बना रखा था। जवानों को नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर सुदर्शन का विशाल कंक्रीट का स्मारक मिला।



CGPSC घोटाले में 2 अफसरों को गिरफ्तार करेगी CBI ,राज्यपाल ने दी अनुमति









Tags:
  • Bijapur IED Blast
  • बीजापुर नक्सल एनकाउंटर
  • Bijapur Naxal Encounter
  • बीजापुर नक्सली न्यूज
  • बीजापुर नक्सली
  • bijapur IED bomb blast
  • bijapur naxal attack