नक्सलियों ने बीजापुर में मोबाइल टॉवर को उड़ाया

Marut raj | Dec 02, 2024, 12:13 IST
mobile tower
एक मोबाइल कंपनी के टॉवर को नक्सलियों ने बीजापुर में निशाने पर लिया। छत्तीसगढ़ के इसी इलाके में रविवार को फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया था।

छत्तीसगढ़ में लगातार मारे जा रहे नक्सलियों ने मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी को टारगेट किया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकार की ओर से मोबाइल नेटवर्क पहुंच बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को मुख्यधारा में लाने में मदद मिल सके। नक्सलियों ने सरकार की इस मंशा को प्रभावित करने के लिए मोबाइल कंपनियों के टॉवर को टारगेट बनाया है। नक्सलियों ने बीजापुर में निजी कंपनी के एक टॉवर को उड़ा दिया।



टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला



मोबाइल कंपनी के टॉवर को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर को आग के हवाले कर दिया। मोरमेड गांव मे बीती रात माओवादियों ने मोबाइल टॉवर को आग के हवाले कर दिया। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही मोरमेड गांव में टॉवर चालू किया था। नक्सल प्रभावित बीजापुर में मोबाइल कनेक्टिवटी बढ़ाने के प्रयासों में नक्सली रोड़ा बन रहे हैं।



SBI ब्रांच मैनेजर 40 हजार के देशी मुर्गे खा गए फिर भी नहीं दिया लोन...



दोनों तरफ से हुई थी फायरिंग

जानकारी के अनुसार रविवार को जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया था। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिया था। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।



सब गोलमाल है... ठग का 23 तोला सोना फाइनेंस कंपनी की मैनेजर ने किया पार





FAQ

  1. नक्सलियों ने बीजापुर में किसे निशाना बनाया और क्यों ?
    बीजापुर जिले के मोरमेड गांव में नक्सलियों ने रिलायंस जियो के मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों को रोकने और ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने में बाधा डालने के लिए नक्सलियों ने यह कदम उठाया।
  2. छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों को क्या सफलता मिली ?
    रविवार को ग्रेहाउंड्स फोर्स और विशेष माओवादी विरोधी दस्ते ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के चलपाका वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 7 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल थी। जवानों ने घटना स्थल से एके-47 और अन्य हथियार बरामद किए।
  3. मुठभेड़ के दौरान क्या हुआ ?
    मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेरकर उनकी साजिश को नाकाम किया और सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।


Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • बीजापुर न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today