बिलासपुर में फिल कोल ग्रुप पर आयकर के छापे, SIR स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची टीम

Rajesh Lahoti | Feb 12, 2026, 17:18 IST
income tax
बिलापुर में आयकर विभाग की टीम ने कोल कारोबार से जुड़े फिल कोल ग्रुप के ठिकानों पर रेड डाली। टीम ने कोल व्यापारी प्रवीण झा के आवास, कार्यालय और फैक्ट्रियों में जांच की।

News in short

  • आयकर विभाग ने फिल कोल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के ठिकानों पर रेड डाली।
  • दस्तावेज, बैंक लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच हो रही है।
  • रेड के दौरान व्यापारिक हलकों में हलचल मच गई है।
  • आयकर विभाग ने कार्रवाई में कई जगहों पर दबिश दी है।
  • आधिकारिक बयान का इंतजार, जांच से बड़े खुलासे की संभावना।

News in detail

Bilaspur. बिलासपुर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग की टीम ने कोल कारोबार से जुड़े फिल कोल ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ रेड डाली। कार्रवाई का निशाना कोल व्यापारी और फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा बने। उनकी आवास, कार्यालय और फैक्ट्रियों में एक साथ जांच शुरू की गई।



सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम सुबह बिलासपुर पहुंची। उन्होंने बिना समय गंवाए दबिश दी। कार्रवाई एक घंटे से ज्यादा समय से जारी है। टीम हर कोने की बारीकी से जांच कर रही है। SIR स्टीकर लगी गाड़ियों से आयकर टीम बिलासपुर पहुंची।



लेबर कोड के विरोध का छत्तीसगढ़ में मिला-जुला असर, कोयला खदानें ठप तो शहरों में बाजार खुले



छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की फटकार…जान जोखिम में डालने वाले जवानों से भेदभाव क्यों



वित्तीय रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा

रेड के दौरान दस्तावेजों, खातों, बैंक लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। आयकर विभाग की इस अचानक और बड़े स्तर की कार्रवाई से शहर के कारोबारी हलकों में खलबली मच गई है। कोल व्यापार से जुड़े कई लोग सकते में हैं और पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।



12 फरवरी को भारत बंद का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, कोयला खदानें रहेगी बंद



छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की फटकार…जान जोखिम में डालने वाले जवानों से भेदभाव क्यों



आधिकारिक बयान का इंतजार

फिलहाल आयकर विभाग (Income Tax Department ) की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। लेकिन जिस पैमाने पर टीम उतरी है, उससे साफ है कि मामला गंभीर और बड़े वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हो सकता है। आने वाले घंटों में इस रेड से कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Income Tax Department
  • आयकर विभाग
  • बिलासपुर