पार्षद ने किया निगम का लाखों का नुकसान, बिलासपुर कमिश्नर ने दर्ज कराई FIR

Shreya Nakade | Jul 18, 2024, 10:20 IST
बिलासपुर किराया घोटाला
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सालों से एक पार्षद नगर निगम के नाम पर दुकानों से अवैध किराया वसूल रहा था। जानकारी मिलने पर कमिश्नर ने मामले की जांच कर पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज कराई है...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लंबे समय से नगर निगम की दुकानों से अवैध किराया वसूला जा रहा था। इसकी शिकायत आने पर जांच हुई, जिसमें खुलासा हुआ की यह करतूत पार्षद की है।



नगर निगम की रसीद बुक के सहारे एक पार्षद निगम आयुक्त के नाम से दुकानों से अवैध किराया वसूलता रहा। मामला संज्ञान में आने पर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।



शिकायत मिलने पर हुई जांच

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बीते दिनों दुकानों से अवैध किराया वसुली की खबर आई थी। इसकी शिकायत जब बिलासपुर नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार के पास आई तो उन्होंने जांच के आदेश दिए।



जांच में पाया गया कि नगर निगम की दुकानों से वार्ड नंबर 50 बैरिस्टर छेदीलाल वार्ड का पार्षद अवैध किराया वसूली कर रहा था। अवैध किराया वसूली से पार्षद अमित कुमार सिंह ने लाखों का घोटाला किया है। इससे नगर निगम को आर्थिक नुकसान हुआ है।



ये खबर भी पढ़िए...



Chhattisgarh : मजदूरों को 5 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना



मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की दुकानें

साल 2019-20 में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 50 में 40 दुकानें बनाई गई थी। वार्ड का पार्षद इन दुकानदारों से सालों से अवैध किराया वसूल रहा था। यह किराया नगर निगम की फर्जी रसीद दिखाकर वसूला जाता था।



मामला जब कमिश्नर के संज्ञान में आया तो उन्होंने टीम बनाकर जांच के आदेश दिए। जांच में पाया गया कि दुकानों से वसूला गया किराया नगर निगम की रसीद से नहीं कटा है। दूसरी ओर दुकानदारों के पास जो निगम की रसीद थी वह फर्जी पाई गई।



ये खबर भी पढ़िए...



छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल



लाखों का फर्जीवाड़ा

जांच में पाया गया कि वार्ड क्रमांक 50 पार्षद अमित कुमार सिंह कई सालों से दुकानदारों से अवैध किराया वसूल रहा था। यह किराया नगर निगम के कोष में जमा नहीं किया गया है। ऐसे में यह मामला निगम के साथ लाखों के आर्थिक फर्जीवाड़े का बन गया है। ऐसे में निगम कमिश्नर अमित कुमार ने तुरंत दोषी पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज करने एसपी रजनेश सिंह को पत्र लिखा है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • बिलासपुर
  • बिलासपुर किराया घोटाला
  • अमित कुमार
  • मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना