बिलासपुर में NEET-PG परीक्षा के दौरान 40 कंप्यूटर हुए ठप, बुलानी पड़ी पुलिस

Harrison Masih | Aug 31, 2026, 11:43 IST
Share
NEET-PG परीक्षा के दौरान सिस्टम फेल
NEET-PG परीक्षा के दौरान सिस्टम फेल

बिलासपुर में NEET-PG परीक्षा के दौरान प्रज्ञा मंडप केंद्र पर करीब 40 कंप्यूटर ठप हो गए। सॉफ्टवेयर की जगह Google विंडो खुलने से परीक्षा करीब एक घंटे तक परीक्षा बाधित रही और पुलिस बुलानी पड़ी।

Bilaspur. NEET-PG परीक्षा के दौरान बिलासपुर के प्रज्ञा मंडप परीक्षा केंद्र में तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे तक परीक्षा बाधित रही। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब कंप्यूटर पर परीक्षा का सॉफ्टवेयर चलने के बजाय Google की विंडो खुलने लगी।

क्या हुआ परीक्षा केंद्र पर?

रविवार को NEET-PG समेत अन्य परीक्षाओं के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे थे। बिलासपुर के प्रज्ञा मंडप केंद्र में परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद एक-एक करके कंप्यूटर बंद होने लगे। देखते ही देखते करीब 40 कंप्यूटर ठप हो गए।

कंप्यूटर पर परीक्षा का सॉफ्टवेयर खुलने के बजाय Google की विंडो दिखाई देने लगी। इससे परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया और केंद्र पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पुलिस बुलानी पड़ी

स्थिति बिगड़ने पर केंद्र प्रबंधन को व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। अधिकारियों और तकनीकी टीम ने समस्या को ठीक करने की कोशिश की। करीब एक घंटे बाद परीक्षा व्यवस्था दोबारा शुरू हो सकी।

अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा शुरू होने से पहले कंप्यूटरों की जांच होनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से हो रही है, तो सिस्टम में ऐसी तकनीकी समस्या कैसे आ गई।

अभ्यर्थियों के मुताबिक, परीक्षा के दौरान किसी तकनीकी परेशानी की स्थिति में उनका समय और मानसिक शांति दोनों प्रभावित होते हैं।

जयपुर में भी तकनीकी समस्या

खबर के अनुसार जयपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर भी बिजली गुल होने की वजह से परीक्षा प्रभावित हुई। वहां करीब 2,445 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। वहीं देशभर में रविवार को लाखों अभ्यर्थी NEET-PG परीक्षा में शामिल हुए।

अधिकारियों ने क्या कहा?

अधिकारियों का कहना था कि समस्या को कुछ ही समय में ठीक कर लिया जाएगा। बिलासपुर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और इनमें सबसे बड़ा केंद्र प्रज्ञा मंडप था। इस केंद्र पर करीब 915 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

FAQ

  1. बिलासपुर में NEET-PG परीक्षा में क्यों हंगामा हुआ?
    बिलासपुर के प्रज्ञा मंडप परीक्षा केंद्र पर करीब 40 कंप्यूटर अचानक ठप हो गए। परीक्षा सॉफ्टवेयर की जगह Google की विंडो खुलने लगी, जिससे अभ्यर्थियों की परीक्षा करीब एक घंटे तक बाधित रही। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ी।


ये खबरें भी पढ़ें...

जयपुर में NEET PG परीक्षा के दौरान हंगामा, बार-बार बंद हुए कंप्यूटर

NEET PG 2026 Exam के लिए आवेदन शुरू, जानें इस बार क्या-क्या बदलाव हुए हैं

शिक्षक भर्ती विवाद: दरी पर बैठ अभ्यर्थियों से बोले आयुक्त,कोर्ट का फैसला आने दें

अब बिना NEET Exam के भी पूरा होगा मेडिकल में करियर का सपना, ये कोर्स दिलाएंगे सफलता

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • परीक्षा केंद्र
  • neet pg
  • bilaspur
गालाबेरी पंचायत में 4 बार हुई रिकाउंटिंग, फिर भी बराबर रहा स्कोर, जानें कैसे तय हुआ विजेता

By Jageshwar Prasad

गालाबेरी पंचायत में 4 बार हुई रिकाउंटिंग, फिर भी बराबर रहा स्कोर, जानें कैसे तय हुआ विजेता
इस बार खास होगी बाबा महाकाल की दिवाली, पांच दिन दीपों से जगमगाएगा मंदिर, जानें पांच दिन के उत्सव की खास बातें

By Kaushiki

इस बार खास होगी बाबा महाकाल की दिवाली, पांच दिन दीपों से जगमगाएगा मंदिर, जानें पांच दिन के उत्सव की खास बातें
MP में MSME के लिए बनेगी नई सरकारी कंपनी: जमीन से लेकर इंसेंटिव तक की मिलेगी सुविधाएं, जानें सरकार का प्लान

By Arohi Raj

MP में MSME के लिए बनेगी नई सरकारी कंपनी: जमीन से लेकर इंसेंटिव तक की मिलेगी सुविधाएं, जानें सरकार का प्लान
रीवा से 3 जनवरी को निकलेगी भारत गौरव ट्रेन, 12 दिन में होंगे दक्षिण भारत के मंदिरों की सैर, ऐसें करें बुकिंग

By Kaushiki

रीवा से 3 जनवरी को निकलेगी भारत गौरव ट्रेन, 12 दिन में होंगे दक्षिण भारत के मंदिरों की सैर, ऐसें करें बुकिंग
पत्नी को था लग्जरी कार का शौक, कर्मचारी ने शोरूम से चुराई 23 लाख की कार, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

By Arohi Raj

पत्नी को था लग्जरी कार का शौक, कर्मचारी ने शोरूम से चुराई 23 लाख की कार, ऐसे पकड़ा गया आरोपी
सिंहासन छत्तीसी : मेडम की सियासत ढलान पर,PSO की हनक आसमान पर, तमंचे पर हो रही बैठक,मीटिंग में उतरी माननीय की लू

By Arun Tiwari

सिंहासन छत्तीसी : मेडम की सियासत ढलान पर,PSO की हनक आसमान पर, तमंचे पर हो रही बैठक,मीटिंग में उतरी माननीय की लू
जिस FSL रिपोर्ट से महिला अधिकारी जेल गईं, उसी पर उठे सवाल; डिप्टी डायरेक्टर को चार्जशीट

By Ashish Bhardwaj

जिस FSL रिपोर्ट से महिला अधिकारी जेल गईं, उसी पर उठे सवाल; डिप्टी डायरेक्टर को चार्जशीट