बिलासपुर रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास, 393 करोड़ होंगे खर्च

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Bilaspur railway station redeveloped
Bilaspur railway station redeveloped

Bilaspur Railway Station : बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान पुरानी ऐतिहासिक बिल्डिंग को पूरी तरह से संरक्षित रखा जाएगा। इसे लेकर रेलवे प्रशासन ने अपनी मुहर लगा दी है।

Bilaspur Railway Station : बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान पुरानी ऐतिहासिक बिल्डिंग को पूरी तरह से संरक्षित रखा जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे बिलासपुर जोन ने कहा कि, आधुनिक विकास के धरोहर को सुरक्षित रखने पुरानी बिल्डिंग को सहेज कर रखा जाएगा। माना जा रहा है कि, केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू के उस सुझाव जिसमें उन्होंने 135 साल पुरानी स्टेशन बिल्डिंग को सुरक्षित रखने कहा था, रेल प्रशासन ने अपनी मुहर लगा दी है।

सांसदों की बैठक में लिया फैसला

दरअसल, 6 सितंबर को जोन महाप्रबंधक नीनु इटियेरा के साथ महाप्रबंधक कार्यालय में तोखन साहू केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में सांसदों की बैठक बुलाई गई थी । इसमें साहू ने स्टेशन के नवीनीकरण कार्य के दौरान 1890 में निर्मित बिलासपुर रेलवे स्टेशन बिल्डिंग को सहेजने का सुझाव दिया था।



“अमृत भारत स्टेशन” योजना के तहत होगा काम

रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने “अमृत भारत स्टेशन” योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम कराया जा रहा है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन को 392 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य यात्री सुविधाओं को उन्नत करना, भीड़ प्रबंधन में सुधार लाना और स्टेशन परिसर को आधुनिक बनाने के साथ-साथ इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।



The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Bilaspur railway station
  • बिलासपुर रेलवे स्टेशन
  • Bilaspur railway station redeveloped
  • railway station redeveloped
  • बिलासपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर