बिलासपुर में बड़ी साजिश या हवाला? दो सूटकेस में लाखों के नए नोट लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा
NEWS IN SHORT
- बिलासपुर में 17 लाख 90 हजार रुपए के साथ संदिग्ध गिरफ्तार हुआ हैं
- आरोपी पवन बजाज छोटे नोटों की सप्लाई करता था
- बेलगहना में पुलिस ने सूटकेस और बैग में पैसे पकड़े हैं
- आरोपी बैंकों से नोटों को जुटाकर MP में सप्लाई करता था
- पुलिस ने रुपये जब्त कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी हैं
NEWS IN DETAIL
Bilaspur : बिलासपुर के बेलगहना थाना क्षेत्र में पुलिस ने 17.90 लाख रुपए के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नोटों में 10, 20 और 50 रुपये के 81 गड्डियां शामिल हैं। आरोपी का नाम पवन बजाज है और वह बिलासपुर के सिटी कोतवाली इलाके के कश्यप कॉलोनी का रहने वाला है।
नोटों के अवैध कारोबार में लिप्त था आरोपी
पवन बजाज तांबा-पीतल के स्क्रैप का कारोबार करता था। उसका बैकों में आना-जाना था और वहीं उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क बढ़ाकर इन छोटे नोटों को खपाने का अवैध धंधा शुरू किया।
कमीशन पर सप्लाई करता था छोटे नोट
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन छोटे नोटों के बंडल को कमीशन पर सप्लाई करता था। हर बंडल पर उसे 200 से 1000 रुपए तक का कमीशन मिलता था।
वह जिले के बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क कर नोटों को जुटाता था और फिर उन्हें मध्य प्रदेश के विभिन्न व्यापारियों के पास भेजता था।
पैसे सूटकेस और बैग में लेकर घूम रहा था आरोपी
बुधवार रात को बेलगहना पुलिस और ACCU टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ घूम रहा है।
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा
सूचना पर तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों रजनेश सिंह, मधुलिका सिंह और निमितेश सिंह को सूचित किया गया। उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह इन नोटों को कटनी, शहडोल और आसपास के व्यापारियों के पास मध्य प्रदेश में भेजने जा रहा था।
पुलिस कर रही है मामले की बारीकी से जांच
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से और पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
यह खबरें भी पढ़े...
नशे पर बिलासपुर पुलिस का अभियान निजात, पांच दरोग़ा समेत पुलिसकर्मियों ने शॉर्ट फ़िल्म में की एक्टिंग
बिलासपुर पुलिस ने वीडियो शेयर कर बताया, सिगरेट के धुएं का फेफड़ों पर ऐसा होता है असर!