नीली बत्ती वाली गाड़ी पर बर्थडे सेलिब्रेशन बना मुसीबत, DSP की पत्नी सहित 6 लोगों पर जुर्माना
Harrison Masih | Jul 12, 2025, 18:44 IST
Birthday celebration blue light vehicle DSP wife 6 others fined the sootr
छत्तीसगढ़ में एक बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुआ, वो पार्टी अब कानूनी कार्रवाई का रूप ले चुकी है। मामला छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की 12वीं बटालियन में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी से जुड़ा है।
छत्तीसगढ़ में एक बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुआ, वो पार्टी अब कानूनी कार्रवाई का रूप ले चुकी है। मामला छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की 12वीं बटालियन में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी से जुड़ा है, जिन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर नीली बत्ती लगी गाड़ी का खुलेआम दुरुपयोग किया।
इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि जिस वाहन पर जन्मदिन मनाया गया, वह सरकारी नहीं बल्कि प्राइवेट गाड़ी थी। अब हाईकोर्ट की सख्ती और जांच के बाद 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर, ₹27,000 का जुर्माना लगाया गया है।
डीएसपी की पत्नी ने इस प्राइवेट गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि पति के पद और प्रभाव का खुला दुरुपयोग भी किया डीएसपी की पत्नी ने जन्मदिन मनाने के लिए एक साथ दो नियमों का सीधेतौर पर उल्लंघन किया है।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर में DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी को बनाया "बर्थडे मंच", ड्राइवर पर हुई कार्रवाई
घटना रामानुजगंज की है, जहां डीएसपी की पत्नी ने दोस्तों के साथ सरकारी गाड़ी की नीली बत्ती चालू रखकर बर्थडे मनाया। गाड़ी के बोनट पर बैठकर केक काटा गया, और जश्न मनाते हुए वीडियो शूट किया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जनता से लेकर कानून तक में गंभीर नाराजगी देखी गई।
ये खबर भी पढ़ें... DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी के बोनट पर मनाया जन्मदिन, वायरल वीडियो से मचा हंगामा
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोग वीआईपी कल्चर और कानून के दुरुपयोग पर सवाल उठाने लगे। मामला तूल पकड़ता गया और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया। राज्य के मुख्य सचिव को शपथ-पत्र के साथ कोर्ट को जानकारी देनी पड़ी।
ये खबर भी पढ़ें... स्पा की आड़ में ब्लैकमेल कर रही पूर्व DSP की पत्नी अब 10 हजार की ईनामी
शुरुआत में पुलिस ने केवल गाड़ी चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामूली कार्रवाई की थी। लेकिन हाई कोर्ट के हस्तक्षेप और सख्ती के बाद पुलिस ने केस की विस्तृत जांच की। अब पुलिस ने डीएसपी की पत्नी और उसकी पांच सहेलियों को भी आरोपी बनाया है।
पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। साथ ही ₹27,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई दिखाती है कि चाहे कोई भी हो, कानून सबके लिए समान है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 10 साल पुरानी VAT देनदारियां खत्म, 40 हजार व्यापारियों को मिलेगा सीधा फायदा
यह मामला सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और अहम की मानसिकता की जीती-जागती मिसाल बन गया है। हाई कोर्ट के सख्त रवैये से यह संदेश साफ हो गया है कि सरकारी पद और सुविधाओं का निजी उपयोग अब नहीं चलेगा। यह घटना उन सभी के लिए चेतावनी है जो सरकारी ताकत का इस्तेमाल अपनी शान दिखाने के लिए करते हैं।
छत्तीसगढ़ की इस घटना ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर दिखावे की कीमत कानून की नजर में महंगी पड़ सकती है। हाईकोर्ट की सख्ती और पुलिस की कार्रवाई से यह उदाहरण बन गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं।
सरकारी गाड़ी पर बर्थडे सेलिब्रेशन | DSP की पत्नी पर जुर्माना | बालोद DSP की पत्नी पर जुर्माना | DSP Tasleem Arif | Fine on Balod DSP wife | High Court action on DSP wife | CG News
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि जिस वाहन पर जन्मदिन मनाया गया, वह सरकारी नहीं बल्कि प्राइवेट गाड़ी थी। अब हाईकोर्ट की सख्ती और जांच के बाद 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर, ₹27,000 का जुर्माना लगाया गया है।
डीएसपी की पत्नी ने इस प्राइवेट गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि पति के पद और प्रभाव का खुला दुरुपयोग भी किया डीएसपी की पत्नी ने जन्मदिन मनाने के लिए एक साथ दो नियमों का सीधेतौर पर उल्लंघन किया है।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर में DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी को बनाया "बर्थडे मंच", ड्राइवर पर हुई कार्रवाई
जन्मदिन पर गाड़ी के बोनट पर बैठकर काटा केक
ये खबर भी पढ़ें... DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी के बोनट पर मनाया जन्मदिन, वायरल वीडियो से मचा हंगामा
वायरल वीडियो से भड़का मामला
ये खबर भी पढ़ें... स्पा की आड़ में ब्लैकमेल कर रही पूर्व DSP की पत्नी अब 10 हजार की ईनामी
पहले हल्की कार्रवाई, फिर बढ़ी सख्ती
FIR दर्ज, कोर्ट में चालान पेश
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 10 साल पुरानी VAT देनदारियां खत्म, 40 हजार व्यापारियों को मिलेगा सीधा फायदा
VIP कल्चर पर करारा तमाचा
छत्तीसगढ़ की इस घटना ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर दिखावे की कीमत कानून की नजर में महंगी पड़ सकती है। हाईकोर्ट की सख्ती और पुलिस की कार्रवाई से यह उदाहरण बन गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं।
सरकारी गाड़ी पर बर्थडे सेलिब्रेशन | DSP की पत्नी पर जुर्माना | बालोद DSP की पत्नी पर जुर्माना | DSP Tasleem Arif | Fine on Balod DSP wife | High Court action on DSP wife | CG News
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava