BJP Membership Campaign : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लेंगे भाजपा की सदस्यता

Kanak Durga Jha | Sept 03, 2024, 10:27 IST
Share
BJP Membership Campaign CM Sai take BJP membership the sootr
BJP Membership Campaign CM Sai take BJP membership the sootr

सदस्यता अभियान में बीजेपी के सभी नेता पार्टी की सदस्यता लेंगे। बता दें कि आज अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे।

BJP Membership Campaign : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ में आज यानी 2 सितंबर से हो गई है। इस सदस्यता अभियान में बीजेपी के सभी नेता पार्टी की सदस्यता लेंगे। बता दें कि आज अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे। सीएम को भाजपा की सदस्यता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिलाएंगे।

भाजपा की सदयता अभियान आज से शुरू

यह कार्यक्रम पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल रमेश बैंस भी शामिल होंगे। इसके साथ ही मंत्रिमंडल समेत सभी सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। भाजपा के सदस्यता अभियान के आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद होंगे।

भाजपा का यह सदस्यता अभियान आज से प्रदेश के 33 जिलों में शुरू होगा। इसके बाद 6 सितंबर से 405 मंडलों में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। बता दें कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी ने डिजाज नेताओं को टास्क किया है।


10 लाख सक्रिय सदस्यों का लाभ

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव से पहले किसी कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की कोई योजना नहीं है। भारत में पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया है तथा यह अभियान काफी हद तक डिजिटल माध्यम पर निर्भर है। भाजपा दल इस अभियान के लिए अपने 10 लाख सक्रिय सदस्यों का लाभ उठाएगी।

हर छह साल में सदस्यता का रीन्यूअल

भाजपा के सभी मौजूदा सदस्यों को हर छह साल में अपनी सदस्यता का रीन्यूअल होता है। इस अभियान में मौजूदा सदस्यों की सदस्यता का रीन्यूअल करने के साथ ही नए सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा ने पहले घोषणा की थी कि पार्टी का लक्ष्य इस अभियान के दौरान 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का है और इसमें उन राज्यों को शामिल नहीं किया जाएगा जिनमें अगले कुछ महीने में चुनाव होने वाले हैं।

18 करोड़ के आंकड़े को पार करेगी भाजपा?

बीजेपी के पिछले सदस्यता अभियान के बाद इसके सदस्यों की संख्या 18 करोड़ थी और उसने उम्मीद जताई थी कि इस बार इस आंकड़े को पार कर लिया जाएगा। नए लोग एक मोबाइल नंबर पर कॉल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके, नमो ऐप के माध्यम से और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • BJP Membership Campaign
नर्मदा नदी में कैसे पहुंचे इंदौर के वोटर कार्ड इसका खुलासा नहीं, मतदाता सत्यापन पूरा, रिपोर्ट भेजी

By Sanjay Gupta

नर्मदा नदी में कैसे पहुंचे इंदौर के वोटर कार्ड इसका खुलासा नहीं, मतदाता सत्यापन पूरा, रिपोर्ट भेजी
CG Top News : बेमौसम बारिश से धान बर्बाद, 5 करोड़ का लोन घोटाला, 100 अफसरों के तबादले समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : बेमौसम बारिश से धान बर्बाद, 5 करोड़ का लोन घोटाला, 100 अफसरों के तबादले समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
इंदौर के नशामुक्ति केंद्र से 50 से ज्यादा लोग भागे, युवक की आत्महत्या के बाद मचा हड़कंप

By Sanjay Gupta

इंदौर के नशामुक्ति केंद्र से 50 से ज्यादा लोग भागे, युवक की आत्महत्या के बाद मचा हड़कंप
राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोप बचकाने, सत्ता बदलने का रास्ता सिर्फ चुनाव: जयपुर में प्रह्लाद जोशी का कांग्रेस पर हमला

By Raghvendra Singh Rathore

राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोप बचकाने, सत्ता बदलने का रास्ता सिर्फ चुनाव: जयपुर में प्रह्लाद जोशी का कांग्रेस पर हमला
बहादुरी को सम्मान: एंटी नक्सल ऑपरेशन में दिखाया दम, अमित शाह की मंजूरी से 15 पुलिस अफसर-जवानों को दक्षता पदक

By VINAY VERMA

बहादुरी को सम्मान: एंटी नक्सल ऑपरेशन में दिखाया दम, अमित शाह की मंजूरी से 15 पुलिस अफसर-जवानों को दक्षता पदक
दिल्ली में साला, पटना में भाई या फिर सोशल मीडिया… कौन बनाएगा मध्य प्रदेश का नया डीजीपी?

By Sumit Kumar

दिल्ली में साला, पटना में भाई या फिर सोशल मीडिया… कौन बनाएगा मध्य प्रदेश का नया डीजीपी?
भाजपा में निष्कासन के बाद पदों की सौगात: नर्मदापुरम से रीवा तक उठे सवाल, श्याम टेलर ने दी सफाई

By Ramanand Tiwari

भाजपा में निष्कासन के बाद पदों की सौगात: नर्मदापुरम से रीवा तक उठे सवाल, श्याम टेलर ने दी सफाई