इंदौर के नशामुक्ति केंद्र से 50 से ज्यादा लोग भागे, युवक की आत्महत्या के बाद मचा हड़कंप

Sanjay Gupta | Oct 31, 2026, 20:25 IST
Share
इंदौर के नशामुक्ति केंद्र से 50 से ज्यादा लोग दीवार फांदकर भागे
इंदौर के नशामुक्ति केंद्र से 50 से ज्यादा लोग दीवार फांदकर भागे

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक नशामुक्ति केंद्र से 50 से ज्यादा इलाज कराने आए लोगों के भागने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रावजी बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। केंद्र संचालक अब सभी के परिजनों से संपर्क कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि भागने वाले लोग घर पहुंचे हैं या नहीं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

ये सभी केंद्र में नशे की लत छुड़ाने के लिए इलाज करा रहे थे। बताया जा रहा है कि लोग दीवार और गेट फांदकर एक-एक करके बाहर निकल गए। इससे चौराहे पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

युवक की आत्महत्या के बाद केंद्र में फैली घबराहट

इंदौर के रावजी बाजार थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि सुबह केंद्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान एस. लोधी के रूप में हुई है। युवक ने सुबह केंद्र में आयोजित क्लास भी अटेंड की थी। इसके बाद उसने तबीयत ठीक नहीं लगने की बात कही और कमरे में चला गया। बाद में उसने कमरे में आत्महत्या कर ली। टीआई मिश्रा के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाज कराने आए लोगों में संभवतः घबराहट फैल गई। इसके बाद लोग केंद्र से बाहर निकलने लगे। पुलिस के अनुसार, केंद्र से करीब 50 से 70 लोग भागे हैं।

एमपी भाजपा में निष्कासन के बाद पदों की सौगात: नर्मदापुरम से रीवा तक नियुक्तियों पर सवालिया निशान | MP BJP's Gift of Posts After Expulsion: Questions Raised on Appointments from Narmadapuram to Rewa
भाजपा में निष्कासन के बाद पदों की सौगात: नर्मदापुरम से रीवा तक उठे सवाल, श्याम टेलर ने दी सफाई
31 Oct 2026 ,
By Ramanand Tiwari
भोपाल में भाजपा की नियुक्तियों ने पुराने निष्कासन आदेशों और संगठनात्मक अनुशासन पर बहस छेड़ी है। नर्मदापुरम में कुलदीप रघुवंशी को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाने के बाद विवाद फिर उभरा है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि रघुवंशी की पार्टी सदस्यता पहले ही बहाल थी। उन्होंने कानूनी दोषमुक्ति के बाद नियुक्ति होने का दावा भी किया। हालांकि, अन्य जिलों में नियुक्तियों को लेकर सवाल अब भी कायम हैं।

केंद्र ने पुलिस को अभी तक नहीं दी सूची

पुलिस ने बताया कि केंद्र प्रबंधन से सभी भागने वाले लोगों की सूची मांगी गई है। केंद्र संचालक फिलहाल अपने स्तर पर सभी के परिजनों से फोन पर संपर्क कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि संबंधित लोग अपने घर पहुंचे हैं या नहीं। जो लोग घर नहीं पहुंचे होंगे, उनकी जानकारी सूची से मिलान करके पुलिस को दी जाएगी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच करेगी। केंद्र से भागने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। उनसे यह जानने का प्रयास होगा कि आखिर वे केंद्र से क्यों भागे।

वॉटर केनन जांच रिपोर्ट: भोपाल पुलिस को क्लीन चिट, इंटर्न डॉक्टर्स की मांग पर स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, पुलिसकर्मियों की बहाली का रास्ता साफ | Water Cannon Investigation Report: Bhopal Police Cleared, Stipend Increased on Intern Doctors' Demand, Path Cleared for Policemen's Reinstatement
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों पर वॉटर केनन चलाने के मामले की जांच पूरी: पुलिस को क्लीन चिट, कॉलेज प्रबंधन पर सवाल
31 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई की वॉटर केनन जांच रिपोर्ट आ गई है। सूत्रों के मुताबिक होम सेक्रेटरी शिल्पा गुप्ता की कमेटी ने पुलिस को क्लीन चिट दी है। रिपोर्ट में कॉलेज प्रबंधन पर पुलिस को सूचना न देने का जिक्र है। सितंबर में इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड की मांग लेकर सीएम हाउस की ओर बढ़े थे। अब पुलिसकर्मियों की बहाली का रास्ता साफ हो गया है।

टीआई बोले- नशामुक्ति केंद्र कोई बंदीगृह नहीं

केंद्र की लापरवाही के सवाल पर टीआई मनीष मिश्रा ने भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केंद्र कोई बंदीगृह नहीं होता है। इसलिए यहां बंदीगृह जैसी सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती। टीआई के मुताबिक, आत्महत्या की घटना से उपचाररत लोगों में घबराहट फैली होगी। संभवतः इसी कारण बड़ी संख्या में लोग एक साथ केंद्र से निकल गए।

इंदौर भाजपा में पार्षद के घर हमला: पिस्टल का आरोप, विधायक से शिकायत की तैयारी | Indore BJP Councillor's House Attacked: Pistol Allegation, Preparation to Complain to MLA
BJP पार्षद पंखुड़ी के घर पर हमला, पिस्टल लेकर पहुंचे एसटी मोर्चे के नगर मंत्री, लेकिन FIR से नाम हटा
30 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा के बाद अब वार्ड 55 की बीजेपी महिला पार्षद पंखुड़ी तलरेजा के घर पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग उनके पति सुमित तलरेजा को मारने के लिए दौड़े। सुमित का कहना है कि हमलावरों में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर मंत्री विपिन चिंतामन भी शामिल थे, जिनके पास पिस्टल थी।

चाचा बोले- सुबह ही जमा कराए थे छह हजार रुपए

आत्महत्या करने वाले युवक के चाचा केशव लोधी ने केंद्र प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह ही केंद्र से मासिक शुल्क जमा करने के लिए फोन आया था। केशव लोधी के मुताबिक, उन्होंने केंद्र में छह हजार रुपए जमा कराए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने भतीजे का वीडियो भी मांगा था। लेकिन वीडियो मिलने से पहले ही भतीजे की आत्महत्या की खबर आ गई। केशव लोधी ने इसे केंद्र की लापरवाही बताते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा एक महीने और तीन दिन से केंद्र में रह रहा था।
Tags:
  • इंदौर नशामुक्ति केंद्र
  • इंदौर
  • रावजी बाजार
  • थाना प्रभारी मनीष मिश्रा
  • नशाकेंद्र से 50 लोग भागे
  • नशाकेंद्र
  • Indore De-addiction Centre
  • नशामुक्ति केंद्र में आत्महत्या
डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई

By Sandeep Kumar

डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई
सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा

By Amresh Kushwaha

सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला

By Sandeep Kumar

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला
MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

By Amresh Kushwaha

MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार

By Raghvendra Singh Rathore

सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार
कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारी को खत्म कर देगा AI, एंथ्रोपिक सीईओ डारियो अमोदेई ने किया दावा

By Amresh Kushwaha

कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारी को खत्म कर देगा AI, एंथ्रोपिक सीईओ डारियो अमोदेई ने किया दावा
मध्यप्रदेश की पंचायतों के 'चहेते वेंडर'! सड़क बनाएं या श्मशान, हर काम के लिए फिक्स वेंडर!

By Atul Dwivedi

मध्यप्रदेश की पंचायतों के 'चहेते वेंडर'! सड़क बनाएं या श्मशान, हर काम के लिए फिक्स वेंडर!