छत्तीसगढ़ में BJP का बड़ा अभियान... 5 संभागों में निकलेगी भाजयुमो की रथयात्रा
Kanak Durga Jha | Updated:
BJYM Rath Yatra taken out 5 divisions chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा के बाद अब बीजेपी रथयात्रा निकलेगी। बीजेपी के इस रथयात्रा में भाजयुमो कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लक्ष्य को साधेंगे।
BJYM Rath Yatra In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा के बाद अब बीजेपी रथयात्रा निकलेगी। बीजेपी के इस रथयात्रा में भाजयुमो कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लक्ष्य को साधेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा रथयात्रा में 5 लाख नए सदस्य बनाएगी। बता दें कि संगठन महापर्व-सदस्यता अभियान के पहले चरण में भाजयुमो ने 2.50 लाख सदस्य बनाकर लक्ष्य प्राप्त किया।
इसके बाद अब दूसरे चरण में रथयात्रा निकालकर भाजयुमो 5 लाख और नए सदस्य बनाएगी। यह रथयात्रा 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच निकाली जाएगी। इस अभियान का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जाएगा। रथयात्रा के माध्यम से विकासखंडों में जाकर शैक्षणिक संस्था, छात्रावास, दुर्गा पण्डाल, हाट बाजार, मॉल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि जगहों पर युवाओं को नए सदस्य बनाएगा।
लाखों लोगों को बीजेपी से जोड़ने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के पांचों संभाग बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में रथयात्रा निकलेगी। बता दें कि इस बड़े अभियान को सफलता दिलाने के लिए बीजेपी ने जिला स्तर टीम बनाया है। जो कि लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाने में मदद करेगी। इस रथ यात्रा के प्रत्येक रथ के साथ प्रदेश व जिला स्तर की 10 सदस्यों की टोली 8 दिनों तक सभी जगहों पर जाकर सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके लिए बीजेपी प्रदेश के सभी पांच संभागों में 20 यात्राएं निकल रही है।
सरगुजा संभाग में पांच रथ जिला जशपुर, जिला बलरामपुर, जिला सरगुजा, जिला सूरजपुर और जिला एम.सी.बी. और कोरिया में निकलेंगे। बिलासपुर संभाग में चार रथ जिला बिलासपुर व मुंगेली, जिला कोरबा, जिला जांजगीर-चांपा व सक्ती और जिला रायगढ़ में निकलेंगे। रायपुर संभाग में चार रथ जिला रायपुर शहर व रायपुर ग्रामीण, जिला बलौदाबाजार व सारंगढ़, जिला महासमुंद और जिला धमतरी व गरियाबंद से निकलेंगे।
दुर्ग संभाग में चार रथ जिला दुर्ग व बालोद, जिला भिलाई व बेमेतरा, जिला राजनांदगांव व मोहला-मानपुर और जिला कवर्धा व खैरागढ़।
बस्तर संभाग में तीन रथ जिला बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर व नारायणपुर, जिला दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर से निकलेंगे। भगत ने बताया कि रथयात्रा के दौरान प्रत्येक दिन एक बड़ा कार्यकम रखा जाएगा और प्रतिदिन यात्रा में 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। हम इस यात्रा के माध्यम से 5 लाख नए युवाओं को सदस्य बनाएंगे। यात्रा के शुभारंभ में प्रत्येक जिले के विधायक, सांसद, मंत्री और भाजपा प्रदेश पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां यहां क्लिक करें
5 लाख नए सदस्य बनाएगी भाजयुमो
5 संभागों में निकलेगी रथयात्रा
इन शहरों से निकलेगी बीजेपी की रथयात्रा
दुर्ग संभाग में चार रथ जिला दुर्ग व बालोद, जिला भिलाई व बेमेतरा, जिला राजनांदगांव व मोहला-मानपुर और जिला कवर्धा व खैरागढ़।
बस्तर संभाग में तीन रथ जिला बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर व नारायणपुर, जिला दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर से निकलेंगे। भगत ने बताया कि रथयात्रा के दौरान प्रत्येक दिन एक बड़ा कार्यकम रखा जाएगा और प्रतिदिन यात्रा में 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। हम इस यात्रा के माध्यम से 5 लाख नए युवाओं को सदस्य बनाएंगे। यात्रा के शुभारंभ में प्रत्येक जिले के विधायक, सांसद, मंत्री और भाजपा प्रदेश पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां यहां क्लिक करें
आज भिलाई-दुर्ग के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, साइबर थाने का करेंगे लोकार्पण
By Harrison Masih
MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प
By Sunil Shukla
जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज
By Aman Vaishnav
गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब
By Sourabh Bhatnagar
News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics
By Harish Divekar
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad