भारतमाला प्रोजेक्ट की टूटी सड़क... फोरलेन की गुणवत्ता पर सवाल
Kanak Durga Jha | Published:
Broken road Bharatmala project Questions quality four lane korba
Bharatmala Project Road Broken : कोरबा जिले में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Bharatmala Project Road Broken : कोरबा जिले में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद तरदा मुख्य मार्ग पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। यह सड़क अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई है, लेकिन पहले ही टूट-फूट सामने आने लगी है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी है।
ये खबर भी पढ़िए...भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: SDM समेत 6 राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी की उद्घोषणा
क्षेत्रवासियों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षतिग्रस्त सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का कार्य अधूरा है और अभी तक इस पर नियमित वाहनों की आवाजाही भी शुरू नहीं हुई है। इसके बावजूद सड़क की हालत खराब हो रही है, जिससे भविष्य में बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।
उधर, सड़क निर्माण में देरी का एक बड़ा कारण भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े विवाद बताए जा रहे हैं। इससे न केवल काम की गति प्रभावित हो रही है, बल्कि निर्माण स्थल पर धूल, कीचड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। चांपा मुख्य मार्ग पर हालात और भी ज्यादा गंभीर हैं, जहां बारिश के दौरान आवागमन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला में 150 संदिग्ध खाताधारकों पर जांच की तलवार, पूछताछ तेज
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जाए और संबंधित एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
भारतमाला परियोजना में अनियमितता | भारतमाला प्रोजेक्ट की सड़क टूटी | Korba News | korba news in hindi
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़िए...भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: SDM समेत 6 राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी की उद्घोषणा
सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का कार्य अधूरा है और अभी तक इस पर नियमित वाहनों की आवाजाही भी शुरू नहीं हुई है। इसके बावजूद सड़क की हालत खराब हो रही है, जिससे भविष्य में बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।
सड़क निर्माण में देरी से बढ़ रही परेशानी
उधर, सड़क निर्माण में देरी का एक बड़ा कारण भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े विवाद बताए जा रहे हैं। इससे न केवल काम की गति प्रभावित हो रही है, बल्कि निर्माण स्थल पर धूल, कीचड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। चांपा मुख्य मार्ग पर हालात और भी ज्यादा गंभीर हैं, जहां बारिश के दौरान आवागमन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला में 150 संदिग्ध खाताधारकों पर जांच की तलवार, पूछताछ तेज
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जाए और संबंधित एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
भारतमाला परियोजना में अनियमितता | भारतमाला प्रोजेक्ट की सड़क टूटी | Korba News | korba news in hindi
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari