सीबीआई का छापा : शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर छापेमारी
Sourabh Bhatnagar | Apr 18, 2025, 14:46 IST
anil tuteja
सीबीआई ने शराब घोटाले के मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर पर छापेमारी की। टुटेजा शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। सीबीआई ने कोल, शराब और महादेव सट्टा मामलों की छानबीन के लिए अनिल टुटेजा के घर पर छापेमारी की।
CG News :शुक्रवार सुबह सीबीआई की एक टीम ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर पर दबिश दी। दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित टुटेजा के घर पर छापेमारी की। सीबीआई टीम कोल, शराब घोचाला (Liquor Scam) और महादेव सट्टा मामलों में जांच कर रही है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल टुटेजा को छत्तीसगढ़ के 2200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है। ईडी की जांच में सामने आया है कि इस घोटाले को अंजाम देने के लिए एक सिंडिकेट का गठन किया गया था। इस सिंडिकेट में अनिल टुटेजा के साथ-साथ अंबर ढेबर और अन्य अधिकारी तथा शराब कारोबारी शामिल थे। शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी जेल में बंद हैं।
टुटेजा की जेल में स्थिति
पूर्व IAS अनिल टुटेजा घोटाले में पिछले एक वर्ष से केंद्रीय जेल रायपुर में बंद हैं। सीबीआई के अधिकारी घर पर टुटेजा की पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं, साथ ही कागजी और डिजिटल दस्तावेजों की छानबीन भी की जा रही है। हालांकि, टुटेजा को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से शराब घोटाले में जमानत मिली थी, लेकिन ईओडब्लू में दर्ज एक अन्य मामले के कारण वे फिलहाल जेल में ही रहेंगे।
ईडी का आरोप: मास्टरमाइंड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel