बेटियों के स्वास्थ्य पर बड़ी पहल, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेगी फ्री वैक्सीन
NEWS IN SHORT
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त HPV वैक्सीन
- 14 से 15 साल की लड़कियों को मिलेगी HPV वैक्सीन
- सर्वाइकल कैंसर क्या है और कैसे होता है?
- HPV वैक्सीनेशन से 93-100% तक कैंसर का खतरा कम
- अभिभावकों से अपील: अपनी बेटियों को वैक्सीन जरूर लगवाएं
NEWS IN DETAIL
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़: 14 से 15 साल की लड़कियों के लिए अब मुफ्त HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन दी जाएगी। यह कदम केंद्र सरकार के बड़े अभियान का हिस्सा है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उठाया गया है।
सर्वाइकल कैंसर क्या होता है
सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (गर्भाशय ग्रीवा) में होता है। यह बीमारी मुख्य रूप से HPV के संक्रमण से होती है, जो भारत में महिलाओं के बीच दूसरा सबसे आम और खतरनाक कैंसर है। हर साल कई महिलाओं की मौत इलाज के अभाव में हो जाती है।
HPV वैक्सीन से सुरक्षा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि 14 साल की लड़कियों के लिए HPV वैक्सीन(HPV vaccine India) सबसे प्रभावी सुरक्षा है। यह वैक्सीन भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को 93 से 100% तक कम कर सकती है।
नियमित चेकअप की जरूरत
डॉ. शर्मा ने कहा कि वयस्क महिलाओं के लिए पैप स्मीयर और HPV टेस्ट जैसे नियमित चेकअप बेहद जरूरी हैं। इससे कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाया जा सकता है।
अभिभावकों से अपील
डॉ. शर्मा ने जिले के अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 साल की बेटियों को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अस्पताल में मुफ्त HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं, ताकि वे सर्वाइकल कैंसर से बच सकें।
यह खबरें भी पढ़े...
सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन: बजट की बड़ी घोषणा 20 महीने से कोमा में, RTI ने खोला लेटलतीफी का राज
आज से में शुरू होगा फ्री सर्वाइकल कैंसर कैंपेन, MP की 8 लाख बेटियों को फ्री लगेगा HPV वैक्सीन
भारत में अब कोरोना जांच में इस्तेमाल मशीन से होगी सर्वाइकल कैंसर की पहचान