10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार होगा लेट... करना होगा इंतजार

Marut raj | Apr 11, 2025, 15:12 IST
CG Board 10th 12th Class Result 2025 the sootr
करीब 25 हजार शिक्षक 5 लाख 70 हजार से ज्यादा बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं जांच रहे हैं। पिछली बार दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ 24 अप्रैल 2024 को जारी कर दिए गए थे।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल में 10वीं-12वीं की विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रहीं हैं। यह मूल्यांकन 20 मार्च से शुरु किया गया था। अब तक लगभग पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। लेकिन इस बार रिजल्ट 2024 के मुकाबले दो सप्ताह देर से आने वाला है। माशिमं के सूत्रों की मानें तो रिजल्ट मई में आ सकता है।



ये खबर भी पढ़ें... ACB-EOW ने 6 जगह मारा छापा... पूर्व MLA के घर पहुंचे अधिकारी



पिछली साल अप्रैल में आ गया था रिजल्ट

पिछली बार दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ 24 अप्रैल 2024 को जारी कर दिए गए थे। यानी की विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम जानने के लिए अभी एक माह का इंतजार और करना पड़ेगा। बता दें कि करीब 25 हजार शिक्षक 5 लाख 70 हजार से ज्यादा बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं जांच रहे हैं। इसमें से 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पूरे प्रदेश में मूल्यांकन के लिए 36 केन्द्र बनाए गए हैं। रायपुर जिले में भी दो मूल्यांकन केन्द्र हैं।



ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में सेमीकंडक्टर और EV इंडस्ट्री होगी शुरू...मोदी ने दिए 75 करोड़



इधर इसी साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 5वीं और 8वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू हो चुका है। 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इसके रिजल्ट आने की बात कही जा रही है। रायपुर जिले में दोनों कक्षाओं में करीब 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।



ये खबर भी पढ़ें... राजधानी के 2 कारोबारी गिरफ्तार...फर्जी बिल बनाकर 92 करोड़ GST की चोरी



मूल्यांकन 17 अप्रैल तक पूरा करना है


बोर्ड के अफसरों की मानें तो इस बार 17 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिका जांचने का टारगेट रखा गया है। इसके बाद बाकी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एक-एक शिक्षक को एक दिन में 40 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने की अनुमति है। ताकि सटीक मूल्यांकन किया जा सके। हालांकि व्यवस्था पुरानी है।



ये खबर भी पढ़ें... राजधानी के मंदिरों में हनुमान जयंती पर लेजर शो और आतिशबाजी



CG Board Result | CG 10th Result | Class 10th results | बोर्ड परीक्षा रिजल्ट | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today | 10वीं और 12वीं का रिजल्ट | 10वीं और 12वीं की पराक्षाएं



Tags:
  • CG News
  • बोर्ड परीक्षा रिजल्ट
  • CG Board Result
  • CG 10th Result
  • cg news in hindi
  • Class 10th results
  • 10वीं और 12वीं की पराक्षाएं
  • 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live