राजधानी के मंदिरों में हनुमान जयंती पर लेजर शो और आतिशबाजी

Marut raj | Updated:
Share
Hanuman Jayanti Laser Show Fireworks Raipur Temple the sootr
Hanuman Jayanti Laser Show Fireworks Raipur Temple the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 12 अप्रैल 2025 शनिवार को हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के हनुमान मंदिरों में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है।

Hanuman Jayanti Laser Show Fireworks Raipur Temple : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 12 अप्रैल 2025 शनिवार को हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के हनुमान मंदिरों में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। इस दिन जगह-जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ, रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन होगा। रायपुर के राजीव गांधी चौक छोटापारा स्थित संकट मोचन हनुमान समिति द्वारा सुबह 8 बजे हवन पूजन के बाद, दोपहर 12 बजे भंडारा (प्रसाद वितरण) और शाम 7 बजे चालीसा पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... ACB-EOW ने 6 जगह मारा छापा... पूर्व MLA के घर पहुंचे अधिकारी

हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी

वहीं, 12 अप्रैल को स्टेशन रोड के सर्वधर्म संकट मोचन मंदिर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सुबह अभिषेक-शृंगार कर दोपहर 12 बजे महाआरती की जाएगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, शाम को लेजर-शो और आतिशबाजी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर में बनेगा MSME टेक्नोलॉजी सेंटर, 4 हजार युवाओं को होगा फायदा

इनके अलावा रायपुर के ऐतिहासिक गुढ़ियारी पड़ाव के स्वयंभू हनुमान मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी की गई है। समिति के प्रकाश माहेश्वरी के अनुसार सुबह विशेष पूजन के बाद 7.30 बजे बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर को जन्मोत्सव के लिए भव्य तरीके से सजाया जा रहा है।
गोलबाजार स्थित श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद शाम 7 बजे पालकी में हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 20 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का हो रहा हिसाब-किताब, दिल्ली से आई टीम

अमरावती और नापासार के कलाकार गाएंगे भजन


माहेश्वरी समाज द्वारा हनुमान मंदिर गुढ़ियारी पड़ाव से पूजा कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान झांकियों के साथ यह शोभायात्रा स्टेशन चौक, फाफाडीह से पंडरी के हनुमान मंदिर पहुंचेगी। वहां भोग अर्पित कर मोवा की महेश भूमि पहुंचेगी। यहां सुंदरकांड का पाठ होगा। अमरावती और नापासार के कलाकार भजन गाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Update : 42 डिग्री को पार कर गया पारा, अभी बढ़ेगी गर्मी

महामृत्युंजय वीर हनुमान मंदिर बूढ़ापारा में सुबह 5 बजे हनुमान जी की आरती जाएगी। सुबह 8 बजे श्रृंगार आरती और मालपुआ का भोग लगाया गया। यहां दिनभर भंडारा होगा और शाम 7.30 बजे महाआरती होगी।
सालासर बालाजी मंदिर में हनुमान जी को सवामणी भोग अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलों और फलों से सजाया जाएगा। मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ दोपहर 3.30 बजे सुंदर कांड का पाठ, शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा।



हनुमान जयंती पर शुभ संयोग | Raipur News | raipur news in hindi | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • Raipur News
  • CG News
  • Hanuman Jayanti
  • हनुमान जयंती
  • हनुमान जयंती पर शुभ संयोग
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • Fireworks
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब