CG Elephant Attack : छत्तीसगढ़ में गजराज का आतंक! हाथियों के झुंड ने 7 घरों को तोड़ा, फसल भी बर्बाद

Kanak Durga Jha | Aug 30, 2024, 09:31 IST
Share
CG Elephant Attack elephants herd destroyed 7 houses
CG Elephant Attack elephants herd destroyed 7 houses

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ इलाके में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। देर रात दस हाथी का दल गांव में घुस गया। इस दौरान हाथियों ने ग्रामीणों के सात घर को तोड़ दिए और सब कुछ तहस-नहस कर दिया।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जिले के धरमजयगढ़ इलाके में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। देर रात दस हाथी का दल गांव में घुस गया। इस दौरान हाथियों ने ग्रामीणों के सात घर को तोड़ दिए और सब कुछ तहस-नहस कर दिया। ग्रामीण हाथियों को भगाने का प्रयास करते रहे लेकिन, हाथियों की सांख्य अधिक थी जिससे लोगों में डर का माहौल था। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।

गोतमी दल के हाथियों ने मचाया उत्पात

दरअसल, हाथी गोतमी दल के थे। बताया जा रहा है कि गोतमी दल जब गांव पहुंचा तो इसकी आने की जानकारी ग्रामीणों को लग गई। इसके बाद सभी घरों से बाहर आ गए, लेकिन घर में रखे धान को खाने के लिए हाथियों ने एक-एक करके सात घरों को तोड़ दिया। हाथियों का झुंड कई घंटों तक गांव में ही रहा। इस दौरान वनकर्मी भी गांव में मौजूद थे। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

धान खाने के चक्कर में हाथियों ने खेतों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथी वापस जंगल की ओर चले गए। सुबह वन विभाग ने नुकसान का आकलन किया, ताकि पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जा सके। वनकर्मियों के मुताबिक, गोतमी दल में एक नर और पांच मादा हाथी है। इनके साथ चार शावक हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल में 47 हाथी विचरण कर रहे हैं और छाल में एक दल में 11 हाथी हैं। बाकी रेंज में एक से दो हाथी हैं।

पहले ही दे दी जाती है हाथियों के आने की सूचना

दरअसल, कापू रेंज के कई गांव जंगल के पास हैं। ऐसे में रात होने पर हाथी बस्ती तक पहुंच जाते हैं और धान की खुशबू पाकर उसे खाने के लिए घरों को तोड़ते हैं। कुमरता परिसर रक्षक गजानंद साय पैंकरा ने बताया कि हाथियों के आने की जानकारी ग्रामीणों को दे दी जाती है।

कुछ गांव तो ऐसे हैं जहां वाहन से जाना मुश्किल है, लेकिन पैदल जाकर गांव में मुनादी कराई जाती है, ताकि कोई जनहानि न हो। ​​​​​धरमजयगढ़ वन मंडल के डीएफओ अभिषेक जोगावत ने बताया कि गोतमी दल आक्रमक नहीं है। धान खाने के लिए घर और खेतों में नुकसान करते हैं। हालांकि, वनकर्मी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां यहां क्लिक करें

Tags:
  • Elephant attack in Chhattisgarh
  • cg elephant attack
  • chhattisgarh elephant attack
  • raigarh elephant attack
  • elephant attack in raigarh
  • हाथियों के झुंड ने 7 घरों को तोड़ा
  • CG Elephant Attack elephants herd destroyed 7 houses
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच