छत्तीसगढ़ में करोड़ों के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, मास्टरमाइंड फरहान सोरठिया गिरफ्तार

Harrison Masih | Sept 19, 2025, 17:55 IST
cg-gst-fraud-case-farhan-sorathiya-arrested the sootr
छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग ने फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश किया है। जांच में 172 फर्जी फर्मों, 1.64 करोड़ कैश और सोने के बिस्किट मिलने से हड़कंप मच गया।

CG GST Scam Case: छत्तीसगढ़ GST विभाग (CG GST department) ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। विभाग की BIU टीम ने GST एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा GST प्राइम पोर्टल की मदद से करोड़ों रूपए के कर घोटाले का पता लगाया है। इस घोटाले का मास्टरमाइंड मो. फरहान सोरठिया (Farhan Sorathia) बताया जा रहा है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 223 करोड़ का टैक्स घोटाला: GST विभाग ने पेश किया 2137 पेज का चालान



कैसे हुआ खुलासा?

छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग की टीम पिछले एक माह से इस मामले पर काम कर रही थी। 12 सितंबर को फरहान के ऑफिस पर छापेमारी की गई, जहाँ से 172 फर्मों के दस्तावेज मिले। फरहान ने अपने पाँच ऑफिस स्टाफ की मदद से फर्जी फर्मों का पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग और ई-वे बिल तैयार करने का काम कराया था। इसके अलावा जांच में किरायानामा, सहमति पत्र और फर्जी एफिडेविट बनाने के सबूत भी बरामद हुए।



ये खबर भी पढ़ें... GST Scam: छापेमारी में बड़ा खुलासा, 48 करोड़ की सप्लाई में एक करोड़ की GST चोरी



कितना बड़ा फर्जीवाड़ा?

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में आशिकी पान मसाला पर DGGI की रेड, 60 करोड़ की टैक्स चोरी का भंडाफोड़



कहाँ-कहाँ फैला नेटवर्क?

मिली जानकारी के अनुसार, फरहान का यह नेटवर्क सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं था। उसने पंजाब, असम, मणिपुर और ओडिशा में भी फर्जी पंजीयन करा रखे थे। इन फर्मों के माध्यम से बोगस सप्लाई बिल और ई-वे बिल जारी किए जा रहे थे।



छापेमारी में मिला कैश और सोना

17 सितंबर को फरहान के चाचा मो. अब्दुल लतीफ सोरठिया के घर पर छापेमारी की गई। यहाँ से विभाग को 1 करोड़ 64 लाख रूपए नकद और 400 ग्राम सोने के 4 बिस्किट मिले। जब्त की गई रकम और सोने की सूचना आयकर विभाग को भी भेज दी गई है।



छत्तीसगढ़ जीएसटी घोटाला जानें मुख्य बातें:

  1. फरहान सोरठिया गिरफ्तार – जीएसटी कर सलाहकार मो. फरहान सोरठिया ने फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों का घोटाला किया।
  2. फर्जी फर्मों का नेटवर्क – जांच में 172 फर्जी फर्मों के दस्तावेज मिले, जिनके जरिए बोगस पंजीयन और ई-वे बिल तैयार किए गए।
  3. बड़ा टैक्स नुकसान – केवल 26 फर्जी फर्मों से ही 822 करोड़ के ई-वे बिल जनरेट हुए, जबकि असल टर्नओवर सिर्फ 106 करोड़ दिखाया गया।
  4. काला धन बरामद – फरहान के चाचा के घर की सर्च में 1.64 करोड़ नकद और 400 ग्राम सोने के 4 बिस्किट मिले।
  5. विस्तृत जांच जारी – कई ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और आईटीसी का लाभ लेने वाली कंपनियाँ जांच के दायरे में, कर विभाग की कार्रवाई जारी है।

ये खबर भी पढ़ें... NHM कर्मियों की हड़ताल पर बड़ा अपडेट,मांगों पर बनी सहमति,बर्खास्त कर्मचारी फिर होंगे बहाल



आगे क्या होगा?

जीएसटी अधिकारियों ने इन फर्जी फर्मों से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब तक सामने आए आंकड़ों से करोड़ों रुपये के जीएसटी फ्रॉड की पुष्टि हुई है। मामले में कई ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने वाली कंपनियाँ भी जांच के दायरे में हैं। फिलहाल राज्य कर विभाग इस पूरे घोटाले की गहन जांच कर रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।



Tags:
  • छत्तीसगढ़ जीएसटी घोटाला
  • CG GST Scam
  • CG GST department
  • छत्तीसगढ़ GST विभाग
  • फरहान सोरठिया गिरफ्तार
  • Farhan Sorathia