CG Job News: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, टाउन प्लानर्स के इतने पदों पर होगी भर्ती

Harrison Masih | Jul 10, 2025, 18:16 IST
Share
CG Job News Town Planners recruitment 50 posts the sootr
CG Job News Town Planners recruitment 50 posts the sootr

CG Job News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यू अर्बन इंडिया’ विजन को साकार करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने अतिरिक्त टाउन प्लानर्स पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

CG Job News: छत्तीसगढ़ राज्य में शहरीकरण की तेज रफ्तार को सुनियोजित दिशा देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यू अर्बन इंडिया’ विजन को साकार करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 50 अतिरिक्त टाउन प्लानर्स पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

यह फैसला शहरी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन और टाउन प्लानिंग कैपेसिटी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... CG JOB NEWS: 5वीं-8वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका,सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू

50 नए पदों पर भर्ती को स्वीकृति

नई स्वीकृति के तहत कुल 50 पद सृजित किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

10 उप संचालक (योजना)
17 सहायक संचालक (योजना)
23 वरिष्ठ योजना सहायक

इन पदों की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में बेहतर प्लानिंग, विकास और प्रबंधन संभव हो सकेगा, जिससे राज्य की शहरी संरचना को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें... CG JOB NEWS: आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि घोषित,जल्दी भरे फॉर्म

नति आयोग की रिपोर्ट

यह कदम भारत सरकार के नीति आयोग की रिपोर्ट और Urban Planning Reforms की सिफारिशों के अनुरूप लिया गया है। इसका उद्देश्य भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावशाली बनाना है, जैसे:

स्मार्ट सिटी मिशन
अमृत मिशन (AMRUT)
हृदय योजना (HRIDAY)
प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना

इन योजनाओं की क्रियान्वयन क्षमता को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षित टाउन प्लानर्स की ज़रूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब राज्य सरकार ने प्राथमिकता में लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Sarkari Job : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस विभाग में निकली 295 पदों पर भर्ती

स्टेट कैपिटल रीजन का सपना होगा साकार

राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित State Capital Region (SCR) के गठन में यह निर्णय बेहद अहम भूमिका निभाएगा। SCR एक व्यापक शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो रायपुर, नवा रायपुर और आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर संगठित और टिकाऊ विकास की दिशा में ले जाएगा।

ओ. पी. चौधरी की विशेष भूमिका

इस निर्णय में राज्य के वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी की सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ के शहरी विकास को वैश्विक पहचान दिलाने के विजन को प्राथमिकता देते हुए इस फैसले को मूर्त रूप देने में व्यक्तिगत रुचि दिखाई। उनके मार्गदर्शन और पहल से यह निर्णय शीघ्रता से लागू किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी : भारत सरकार के आयुष मंत्रालय में जॉब करने का मौका, 31 अगस्त तक करें आवेदन

रोजगार और शिक्षा क्षेत्र को भी मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के माध्यम से इन पदों पर भर्ती एवं पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इससे शहरी नियोजन के क्षेत्र में नए युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विशेषकर NIT रायपुर, CSVTU भिलाई जैसे संस्थानों में अर्बन प्लानिंग का अध्ययन कर रहे छात्रों में इस फैसले से नई ऊर्जा और आशा का संचार हुआ है। अब उन्हें राज्य में ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और पलायन की प्रवृत्ति में भी कमी आएगी।

छत्तीसगढ़ में टाउन प्लानर्स के 50 नए पदों का सृजन शहरी विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे न सिर्फ भारत सरकार की योजनाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य के शहरों का सुनियोजित, व्यवस्थित और टिकाऊ विकास भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी | छत्तीसगढ़ टाउन प्लानर्स भर्ती | CG Town Planners Recruitment | CG Government Jobs

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • CG job news
  • छत्तीसगढ़ टाउन प्लानर्स भर्ती
  • CG Town Planners Recruitment
  • CG Government Jobs
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच