जब सनकी आशिक ने होम थिएटर को बनाया मौत का जाल... खैरागढ़ का सनसनीखेज पार्सल बम केस
Harrison Masih | Aug 16, 2025, 20:14 IST
CG-khairagarh-parcel-bomb-case the sootr
khairagarh parcel bomb case: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में एक पार्सल बम कांड ने सनसनी फैला दी। होम थिएटर गिफ्ट में छिपाए गए विस्फोटक की खबर ने पूरे इलाके को दहला दिया।
Khairagarh Parcel Bomb case: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। जिले के गंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक खतरनाक पार्सल बम (Parcel Bomb Case) का पर्दाफाश किया है। आरोपी युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के पति की हत्या की नीयत से होम थिएटर स्पीकर में बम फिट करके गिफ्ट पैक में भेजा था। किस्मत अच्छी रही कि संदिग्ध हालात देखकर पार्सल समय रहते खुल गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
ये खबर भी पढ़ें... खैरागढ़ में देखा गया दुर्लभ प्रवासी पक्षी ग्रेटर सैंड प्लोवर, 3 साल बाद लौटा
गंडई निवासी अफसार खान के घर पर एक पार्सल आया, जिसमें नया होम थिएटर बताया गया था। शुरुआत में यह सामान्य गिफ्ट जैसा लगा लेकिन पेशे से इलेक्ट्रिशियन अफसार को शक हुआ। स्पीकर असामान्य रूप से भारी था। पावर पिन टूटा हुआ नजर आया।
शक होने पर अफसार ने सावधानी से पार्सल खोला तो उसके होश उड़ गए। भीतर से जिलेटिन की छड़ें, तार और डिटोनेटर बरामद हुए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
ये खबर भी पढ़ें... ये खबर भी पढ़ें... राजस्थान में मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, खाली कराया CMO
खबर मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। जांच में सामने आया कि यह आईईडी इस तरह तैयार किया गया था कि जैसे ही स्पीकर को बिजली से जोड़ा जाता, करंट सीधे डिटोनेटर तक पहुंचकर जोरदार धमाका करता। धमाके की स्थिति में स्पीकर का आवरण घातक छर्रों में बदल जाता।
![khairagarh]()
पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा ने बताया- कि इस केस में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 60 जिलेटिन स्टिक और 2 डिटोनेटर बरामद हुए। आरोपियों में बम बनाने वाला, फाइनेंसर, सप्लायर, डिलीवरी में मददगार और फर्जी लोगो बनाने वाला भी शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें... राजस्थान में CMO को बम से उड़ाने की धमकी, फोन करने वाला झुंझुनूं से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
![Khairagarh-Parcel-Bomb-Case-2-750x536]()
पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ एक हत्या की साजिश को नाकाम करना नहीं था, बल्कि अवैध विस्फोटक आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश भी है। सभी आरोपियों पर हत्या की साजिश, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
टिफिन बम केस में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस के दावों को खारिज कर दो ग्रामीण बरी
गंडई की इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक युवक अपनी सनक और एकतरफा प्यार के जुनून में इतना अंधा हो सकता है कि एक स्पीकर जैसे मासूम गिफ्ट को मौत का हथियार बना दे। यह खबर अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन चुकी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... खैरागढ़ में देखा गया दुर्लभ प्रवासी पक्षी ग्रेटर सैंड प्लोवर, 3 साल बाद लौटा
क्या है पार्सल बम मामला?
शक होने पर अफसार ने सावधानी से पार्सल खोला तो उसके होश उड़ गए। भीतर से जिलेटिन की छड़ें, तार और डिटोनेटर बरामद हुए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
ये खबर भी पढ़ें... ये खबर भी पढ़ें... राजस्थान में मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, खाली कराया CMO
बम स्क्वॉड की बड़ी कार्रवाई
khairagarh
फिल्मी अंदाज में रची गई साजिश
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड विनय वर्मा है। उसने इंटरनेट ट्यूटोरियल देखकर IED तैयार किया। उसका लक्ष्य था अपनी पूर्व प्रेमिका के पति अफसार खान की हत्या। योजना को अंजाम देने के लिए कई लोग शामिल थे। इसमें किसी ने फाइनेंस दिया, किसी ने जिलेटिन सप्लाई की, और किसी ने फर्जी इंडिया पोस्ट का लोगो बनवाया।
7 आरोपी गिरफ्तार,अवैध नेटवर्क का खुलासा
ये खबर भी पढ़ें... राजस्थान में CMO को बम से उड़ाने की धमकी, फोन करने वाला झुंझुनूं से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Khairagarh-Parcel-Bomb-Case-2-750x536
पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ एक हत्या की साजिश को नाकाम करना नहीं था, बल्कि अवैध विस्फोटक आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश भी है। सभी आरोपियों पर हत्या की साजिश, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
टिफिन बम केस में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस के दावों को खारिज कर दो ग्रामीण बरी
क्या है खैरागढ़ पार्सल बम केस
|
इलाके में दहशत, सनकी आशिक की हरकत पर हैरानी
FAQ
खैरागढ़ पार्सल बम मामला क्या है?
यह मामला एक युवक द्वारा अपनी पूर्व प्रेमिका के पति को मारने की नीयत से होम थिएटर स्पीकर में आईईडी फिट कर गिफ्ट पैक पार्सल भेजने से जुड़ा है।- खैरागढ़ पार्सल बम मामले में कितने लोग गिरफ्तार हुए?
पुलिस ने इस केस में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें आईईडी बनाने वाला, फाइनेंसर और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोग शामिल हैं। - खैरागढ़ में पार्सल बम का खुलासा कैसे हुआ?
जब अफसार खान नामक इलेक्ट्रिशियन ने पार्सल खोला तो स्पीकर का वजन और पावर पिन देखकर उसे शक हुआ। सावधानी से खोलने पर विस्फोटक और डिटोनेटर मिले, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava