छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : चैतन्य बघेल की रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ी, ED ने जब्त किए रिकॉर्ड

Harrison Masih | Sept 06, 2025, 16:22 IST
cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-remand-extended the sootr
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ED रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। जांच में सामने आया कि घोटाले की रकम 16.70 करोड़ रुपए उनके पास पहुंची।

Chaitanya Baghel remand: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ गई है। शराब घोटाला (CG liquor scam)और मनी लॉन्ड्रिंग केस में चैतन्य रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। 15 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) चैतन्य बघेल के खिलाफ चालान पेश कर सकती है।



चैतन्य बघेल को ED ने 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था और वह दो महीने से जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई के दौरान पूर्व CM भूपेश बघेल भी कोर्ट पहुंचे थे।



ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ईडी ने रखा अपना पक्ष



आरोप और घोटाले का विवरण

ED के मुताबिक, शराब घोटाले की रकम से चैतन्य बघेल को 16.70 करोड़ रुपए मिले। यह पैसा ब्लैक मनी के रूप में आया और इसे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया गया। घोटाले के पैसों को वाइट करने के लिए फर्जी निवेश और फर्जी फ्लैट खरीदी का सहारा लिया गया।



विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट (बघेल डेवलपर्स) में 13-15 करोड़ का वास्तविक निवेश दिखाया गया, जबकि रिकॉर्ड में केवल 7.14 करोड़ दिखाए गए। ठेकेदार को 4.2 करोड़ का कैश भुगतान किया गया, जो रिकॉर्ड में नहीं दिखा। ED के अनुसार, यह लेन-देन पूर्व-योजना के तहत किया गया ताकि ब्लैक मनी चैतन्य तक पहुंच सके।



ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाले में बढ़ीं चैतन्य बघेल की मुश्किलें, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका



फर्जी फ्लैट और कैश लेन-देन

फ्रंट कंपनियों और हेराफेरी

ED का दावा है कि चैतन्य बघेल ने घोटाले का पैसा पाने के लिए फ्रंट कंपनियों और अन्य व्यक्तियों का इस्तेमाल किया। जैसे ढिल्लन सिटी मॉल → ढिल्लन ड्रिंक्स → कर्मचारियों के खाते → बघेल डेवलपर्स।



इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 16.70 करोड़ रुपए का अवैध पैसा चैतन्य के पास पहुंचा।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल 5 दिन की ईडी रिमांड पर,कोर्ट से मिली मंजूरी



छत्तीसगढ़ शराब घोटाला क्या है?

  1. 2,000 करोड़ का घोटाला: ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि शराब घोटाले में 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक की हेराफेरी हुई।
  2. सिंडिकेट का संचालन: IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के MD A.P. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट ने घोटाले को अंजाम दिया।
  3. चैतन्य बघेल पर आरोप: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 16.70 करोड़ रुपए का लाभ मिलने का आरोप।
  4. पैसे को वाइट करने की साजिश: ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट, फर्जी फ्लैट खरीदी और फ्रंट कंपनियों के जरिए सफेद किया गया।
  5. ईडी की कार्रवाई जारी: मामले में कई नेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों पर ED की कार्रवाई जारी है, कई गिरफ्तारियां और संपत्तियों की जब्ती हुई है।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला मामले में अमिताभ जैन से पूछताछ नहीं, शराब कंपनी के चेयरमैन हैं मुख्यसचिव



शराब घोटाले का बड़ा परिदृश्य

ED ने ACB में FIR दर्ज कर 2 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले का मामला दर्ज किया है। इसमें तत्कालीन भूपेश सरकार के IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के MD AP त्रिपाठी, और कारोबारी अनवर ढेबर शामिल हैं। घोटाले में राजनेता, अधिकारी और कारोबारी शामिल हैं।



आगे की कार्रवाई

15 सितंबर को ED चैतन्य बघेल के खिलाफ चालान पेश कर सकती है। जांच जारी है और ब्लैक मनी के लेन-देन की पूरी प्रक्रिया और जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • CG liquor scam
  • चैतन्य बघेल
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला क्या है
  • Chaitanya Baghel remand
  • चैतन्य बघेल की रिमांड