छत्तीसगढ़ को मेडिकल एजुकेशन में बड़ी सफलता, 61 नई PG सीटों को NMC की मंजूरी
Harrison Masih | Published:
cg-nmc-approves-61-new-pg-medical-seats-2025 the sootr
छत्तीसगढ़ के मेडिकल शिक्षा क्षेत्र से आई बड़ी खबर! राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस की 61 नई सीटों को मंजूरी दी है। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम देगा।
NMC approved new PG seats CG: छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस (PG कोर्स) की 61 नई सीटों की स्वीकृति दी है। इससे अब प्रदेश में कुल 377 सरकारी पीजी सीटें उपलब्ध हो गई हैं। पहले इनकी संख्या 316 थी। वहीं, निजी कॉलेजों में 186 सीटें हैं।
ये खबर भी पढ़ें... फार्मेसी कॉलेजों को बड़ी राहत! अब 60 सीटों पर ही होगा एडमिशन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी सशर्त अनुमति
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बनेंगे तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 1077 करोड़ रूपए की मंजूरी
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा – “यह छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम है। नई पीजी सीटों से राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम है।”
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में MBBS सीटों में जबरदस्त बढ़ोतरी,25 साल में 22 गुना बढ़कर 2180 हुई सीटें
राज्य सरकार का मानना है कि नई सीटों से न सिर्फ छत्तीसगढ़ मेडिकल एजुकेशन को बल मिलेगा बल्कि सरकारी अस्पतालों में क्वालिटी हेल्थ सर्विसेज भी और बेहतर होंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों में भी विशेषज्ञ उपचार सुलभ हो सकेगा।
नई पीजी सीटों की मंजूरी छत्तीसगढ़ के लिए मेडिकल एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर दोनों में एक डबल विन साबित होगी। इससे आने वाले समय में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और अधिक सशक्त होगा।
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा मेडिकल कॉलेज में चेकअप के नाम पर ट्रेनी डॉक्टर से अश्लील हरकत,सीनियर के खिलाफ FIR दर्ज
ये खबर भी पढ़ें... फार्मेसी कॉलेजों को बड़ी राहत! अब 60 सीटों पर ही होगा एडमिशन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी सशर्त अनुमति
NMC ने किन कॉलेजों में बढ़ाई सीटें
नई स्वीकृत सीटों का वितरण इस प्रकार किया गया है –
- छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर – 21 सीटें
- भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव – 7 सीटें
- स्व. बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर – 8 सीटें
- स्व. लखी राम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ – 12 सीटें
- स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा – 13 सीटें
अब प्रदेश में 377 सरकारी PG सीटें
आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि नई सीटों की मंजूरी से राज्य के मेडिकल छात्रों को और ज्यादा अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी, जिससे मरीजों को बेहतर और तेज स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
मंत्री ने बताई “ऐतिहासिक उपलब्धि”
खबर को 5 पॉइंट्स में समझें:
|
सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी विशेषज्ञ सेवाएं
नई पीजी सीटों की मंजूरी छत्तीसगढ़ के लिए मेडिकल एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर दोनों में एक डबल विन साबित होगी। इससे आने वाले समय में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और अधिक सशक्त होगा।
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा मेडिकल कॉलेज में चेकअप के नाम पर ट्रेनी डॉक्टर से अश्लील हरकत,सीनियर के खिलाफ FIR दर्ज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari