वेतनमान विवाद: 14 साल पुरानी मांग पर बवाल, नर्सिंग एसोसिएशन की हड़ताल चेतावनी

VINAY VERMA | Sept 23, 2026, 17:48 IST
Share
नर्सिंग एसोसिएशन की हड़ताल चेतावनी
नर्सिंग एसोसिएशन की हड़ताल चेतावनी

छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 14 साल पुरानी ग्रेड पे और वेतनमान मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर जल्द फैसला लेने की मांग की है।

Raipur। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग के ग्रेड पे और वेतनमान की 14 साल पुरानी मांग अब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के लिए नई चुनौती बन गई है। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश के सभी 10 चिकित्सा महाविद्यालयों से संबद्ध अस्पतालों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने आंदोलन के दौरान मरीजों को होने वाली किसी भी परेशानी की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन पर डाल दी है। 21 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री को भेजे गए पत्र में संघ ने अपना रुख साफ कर दिया है।

14 साल से मांग, अब आर-पार

नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीना राजपूत ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के नर्सिंग संवर्ग के ग्रेड पे और वेतनमान को लेकर पिछले 14 वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है। संघ का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद अब तक ठोस समाधान नहीं निकला है। अब संगठन ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की सूचना देकर शासन पर फैसला लेने का दबाव बनाया है।

बजट प्रस्ताव बना, फिर अटक गया

एसोसिएशन के मुताबिक दिसंबर 2025 में तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन किया गया था। इसके बाद 30 जनवरी 2026 को आयुक्त कार्यालय ने बजट प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। प्रस्ताव आगे बढ़ने की उम्मीद में अनिश्चितकालीन आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। लेकिन संघ का आरोप है कि शासन ने प्रस्ताव को दोबारा अभिमत के लिए आयुक्त कार्यालय वापस भेज दिया। इसके बाद आगे कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

दो घंटे का विरोध भी बेअसर

शासन की बेरुखी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने 9, 10 और 11 सितंबर को अस्पतालों में प्रतिदिन दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया था। एसोसिएशन का कहना है कि इसके बावजूद मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई। अब संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को पत्र भेजकर आगे की कार्रवाई की जानकारी दी है।

मंत्री के सामने सीधी चुनौती

संघ ने मांग की है कि ग्रेड पे और वेतनमान से संबंधित प्रस्ताव को जल्द लागू किया जाए। पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि मांग पूरी नहीं होने पर सभी 10 चिकित्सा महाविद्यालयों से संबद्ध अस्पतालों का नर्सिंग स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकता है। इससे चिकित्सा सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।

मरीजों की परेशानी की जिम्मेदारी शासन की

एसोसिएशन ने आंदोलन के दौरान मरीजों को होने वाली किसी भी असुविधा की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन पर डाल दी है। संगठन का कहना है कि 14 वर्षों से लंबित मांग पर अब निर्णय लिया जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री के सामने अब नर्सिंग संवर्ग की मांग और अस्पतालों की सेवाओं के बीच संतुलन बनाने की चुनौती होगी। हालांकि, हड़ताल की शुरुआत की निश्चित तारीख पत्र में स्पष्ट नहीं की गई है।

ये खबरें भी पढ़े....

नर्सिंग एडमिशन पर संकट, कॉलेजों की गड़बड़ी का खामियाजा भुगत रहे छात्र

भूपेश बघेल के सवाल श्याम बिहारी जायसवाल का पलटवार, बोले- क्या संघी गाते हैं वंदेमातरम्?

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को बीजेपी, निगम, प्रशासन, पुलिस ने ही बनाया महाआयोजन

डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 50% बढ़ा, अब मिलेंगे 21,500

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • हड़ताल
  • प्रशासन
  • अनिश्चितकालीन हड़ताल
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर नहीं कीं तो बढ़ेगी मुश्किल

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर नहीं कीं तो बढ़ेगी मुश्किल
पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव से की इंदौर के अधिकारियों की शिकायत

By Sanjay Gupta

पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव से की इंदौर के अधिकारियों की शिकायत
ऑपरेशन त्रिनेत्र: टैंकर में 147 कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था 2947 किलो डोडा-पोस्त, एक गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

ऑपरेशन त्रिनेत्र: टैंकर में 147 कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था 2947 किलो डोडा-पोस्त, एक गिरफ्तार
जयपुर में बारिश के साथ गिरे ओले, बारां में फसल खराब होने का डर; 6 जिलों में अलर्ट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में बारिश के साथ गिरे ओले, बारां में फसल खराब होने का डर; 6 जिलों में अलर्ट
उज्जैन में महाअष्टमी पर दो दिन पूजन का संयोग, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग में कन्या पूजन और खरीदारी के नियम

By Kaushiki

उज्जैन में महाअष्टमी पर दो दिन पूजन का संयोग, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग में कन्या पूजन और खरीदारी के नियम
रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार, थाने में तोड़फोड़ और TI से बदसलूकी मामले में हुई कार्रवाई

By Umeshwari Baghel

रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार, थाने में तोड़फोड़ और TI से बदसलूकी मामले में हुई कार्रवाई
रायपुर में गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात होगी पिंक पेट्रोल टीम, पारंपरिक ड्रेस में नजर आएंगी महिला पुलिसकर्मी

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात होगी पिंक पेट्रोल टीम, पारंपरिक ड्रेस में नजर आएंगी महिला पुलिसकर्मी