CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Mar 10, 2026, 20:30 IST
Cg Top News
नमस्ते, दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का भंडाफोड़। सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अनिल टुटेजा की याचिका। भूपेश सरकार ने नेशनल हेराल्ड को दिया 7 करोड़ का विज्ञापन। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5 एकड़ फसल पर पुलिस की रेड

छत्तीसगढ़ में दुर्ग अफीम कांड का खुलासा होने के बाद बलरामपुर में भी अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। त्रिपुरी और भदली गांव के पास करीब 2 से 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अनिल टुटेजा की याचिका, हाईकोर्ट जाने की सलाह

top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ के ₹2000 करोड़ शराब घोटाले में जांच का सामना कर रहे पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ नए मामलों में FIR दर्ज करने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





भूपेश सरकार ने नेशनल हेराल्ड को दिया सवा चार करोड़ का विज्ञापन, इसके हिंदी एडीशन संडे नवजीवन को 3 करोड़ का भुगतान

CG News.विधानसभा में नेशनल हेराल्ड को दिए गए विज्ञापनों का मुद्दा उठा। बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने सवाल किया कि भूपेश बघेल सरकार ने किस नियम के तहत कांग्रेस से जुड़े अखबार नेशनल हेराल्ड और इसके हिंदी संस्करण संडे नवजीवन को 7 करोड़ से अधिक के विज्ञापन दिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





दुर्ग अफीम कांड; बीजेपी नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर, 62 हजार किलो अफीम जब्त

Durg Afeem Case.दुर्ग में अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। पुलिस ने करीब 62 हजार किलो फसल जब्त की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ सरकार ने खदानों के लिए दे दी सवा 2 लाख पेड़ों की बलि, हसदेव के 1 लाख पेड़ों पर चली उद्योगपतियों की आरी

छत्तीसगढ़ में उद्योंगों और खनन के लिए हरे भरे पेड़ों की बलि दी जा रही है। ये पेड़ खदानों की भेंट चढ़ रहे हैं। बिजली के लिए कोयला निकालने की होड़ में पेड़ों पर बेरहमी से आरी चलाई जा रही है। द सूत्र ने पेड़ कटने की पड़ताल की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • नेशनल हेराल्ड
  • बलरामपुर
  • अनिल टुटेजा
  • top news of chhattisgarh
  • अफीम की खेती
  • Durg Afeem Case