CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, बुर्ज खलीफा में भी खरीदा था करोड़ों का अपार्टमेंट
महादेव सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की करीब 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच कर दी हैं। ये संपत्तियां दुबई और नई दिल्ली में स्थित हैं, जिनमें बुर्ज खलीफा का अपार्टमेंट भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला! सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग का रास्ता साफ
top news of chhattisgarh.CGPSC 2021 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की SLP खारिज करते हुए हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट के फैसले से डिप्टी कलेक्टर और DSP सहित अन्य पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को मिलेगा 3% DR, एमपी से मिली मंजूरी, जानिए MP की सहमति क्यों जरूरी?
छत्तीसगढ़ के सवा लाख से अधिक पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश सरकार ने 3% महंगाई राहत (DR) देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब मंजूरी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही आदेश जारी कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बर्ड फ्लू से 4400 मुर्गियों की मौत... बिलासपुर में चिकन और अंडों की बिक्री पर लगी रोक
CG News.बिलासपुर के कोनी सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। 6 दिनों में 4,400 से ज्यादा मुर्गियों की मौत के बाद प्रभावित क्षेत्र को क्वारंटीन घोषित कर दिया गया है। चिकन व अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जग्गी हत्याकांड हाईकोर्ट में रिओपन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुनवाई शुरू
रामावतार जग्गी हत्याकांड 4 जून 2003 को हुआ था, जब एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 31 अभियुक्त बनाए गए थे, जिनमें से 28 को सजा मिली, जबकि अमित जोगी को 2007 में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...