CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Feb 26, 2026, 20:14 IST
CG Top News
नमस्ते, विधानसभा में गूंजा हाईप्रोफाइल सुंदरी नव्या मलिक का नाम । दो वर्दीधारी नक्सली ढेर, कमांडर मासे बारसा ने किया सरेंडर। SBI Bank में 2 करोड़ का गबन, फरार कैशियर गिरफ्तार। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

हाईप्रोफाइल सुंदरी नव्या मलिक का नाम ड्रग तस्करों की लिस्ट से गायब, विधानसभा में गूंजा मामला

रायपुर की हाई-प्रोफाइल ड्रग क्वीन नव्या मलिक का नाम छत्तीसगढ़ सरकार की ड्रग तस्करों की सूची से गायब है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में इसे उठाया। नव्या पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और हाई-प्रोफाइल पार्टियों के जरिए ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....





बीजापुर में दो वर्दीधारी नक्सली ढेर, कांकेर में कमांडर मासे बारसा ने किया सरेंडर

top news of chhattisgarh.बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया और हथियार बरामद किए। वहीं बस्तर में सक्रिय डीवीसीएम महिला माओवादी मासे बारसा ने 20 साल बाद आत्मसमर्पण किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....





सेवानिवृत्त IAS गणेश शंकर मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....





एसीबी ने फरार कैशियर को दबोचा, 2 करोड़ के गबन का खुलासा

CG News,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की बिल्हा शाखा में करीब 2.06 करोड़ रुपए के गबन मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....





इस बार लगाएं छत्तीसगढ़िया दीदी की हर्बल गुलाल, होली को बनाएं और भी रंगीली

इस होली पर रायपुर में दीदियों द्वारा बनाई गई हर्बल गुलाल से त्योहार और भी रंगीन बनाइए। कबीरधाम जिले के बोडला ग्राम के जय गंगा मैया स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने प्राकृतिक रंगों और खुशबू वाले हर्बल गुलाल का निर्माण किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • बीजापुर
  • हर्बल गुलाल
  • आईएएस गणेश शंकर मिश्रा
  • top news of chhattisgarh
  • नव्या मलिक