इस बार लगाएं छत्तीसगढ़िया दीदी की हर्बल गुलाल, होली को बनाएं और भी रंगीली

Arun Tiwari | Feb 26, 2026, 12:47 IST
Share
raipur-holi-didi-herbal-gulal-sale-kabirdham
raipur-holi-didi-herbal-gulal-sale-kabirdham

इस होली पर रायपुर में दीदियों द्वारा बनाई गई हर्बल गुलाल से त्योहार और भी रंगीन बनाइए। कबीरधाम जिले के बोडला ग्राम के जय गंगा मैया स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने प्राकृतिक रंगों और खुशबू वाले हर्बल गुलाल का निर्माण किया है।

Raipur. इस होली पर दीदी की हर्बल गुलाल लगाइए और होली को और भी रंगीली बनाइए। ये गुलाल लाल,गुलाबी, पीली और खुशबू से भरपूर है। इस गुलाल से आपका चेहरा खराब नहीं होगा बल्कि और निखर जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि कहां और कैसे मिलेगी दीदी की गुलाल।

इन दीदी ने बनाई है गुलाल:

कबीरधाम जिले की जनपद पंचायत बोडला के ग्राम राजा नवागांव की जय गंगा मैया स्व-सहायता समूह से जुड़ी दीदियों ने रंगोत्सव त्योहार होली के लिए हर्बल गुलाल का निर्माण किया है।

महिला समूह ने हर्बल गुलाल के व्यवसाय से जुड़कर आजीविका के नए रास्ते खोले है। इसमें 10 महिलाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी है, जो उनके आय का अच्छा स्रोत है। लाल, गुलाबी, पीले सहित अन्य रंगों और प्राकतिक खुशबू से भरपूर हर्बल गुलाल बाजार में आने के लिए उपलब्ध है।

कलेक्ट्रेट में लगेगा स्टाल:

कबीरधाम के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होली के अवसर पर जिले की विभिन्न महिला समूह द्वारा हर्बल गुलाल का निर्माण किया जाता है।

कलेक्टोरेट, सभी जनपद पंचायत कार्यालय और अन्य स्थानों पर उनके द्वारा स्टॉल लगाकर हर्बल गुलाल की बिक्री की जाती है। समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए गुलाल पूरी तरह से प्राकृतिक होने के साथ-साथ बाजार में मिलने वाले अन्य रंगों की तुलना में सस्ता होता है।

हर्बल गुलाल (Herbal Gulal) की पैकेजिंग बहुत आकर्षक है और यह उपहार देने के भी बहुत अच्छा है। हर्बल गुलाल अनेक रंगों के साथ अलग-अलग मात्रा में पैकेजिंग सहित उपलब्ध है। पिछले साल भी दीदियों द्वारा बनाए गए हर्बल गुलाब को लोगों ने बहुत पसंद किया है।

50 हजार तक कमा लेती हैं दीदी:

हर साल बहुत से समूह इसका निर्माण करते है। प्रत्येक समूह को इस व्यवसाय द्वारा 50 से 60 हजार रुपए का लाभ हो जाता है। हर्बल गुलाल की अच्छी गुणवत्ता और आकर्षक पैकिंग सभी को पसंद आती है।

योजना से जुड़े मैदानी कर्मचारियों द्वारा समूह को मौसमी व्यवसाय करने के लिए प्रेरित करते हुए हर्बल गुलाल का निर्माण करने प्रोत्साहित किया जाता है।

इसके निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल की उपलब्धता के लिए समूह को सहायता प्रदान की जाती है।

हर्बल गुलाल के फायदे जानिए:

  • फूल-पत्तियों और प्राकृतिक सामग्री से निर्मित
  • त्वचा और बालों के लिए पूरी तरह सुरक्षित
  • केमिकल और हानिकारक रसायनों से मुक्त
  • आसानी से पानी से साफ हो जाता है, पानी की बचत
  • एलर्जी की संभावना नहीं
  • प्राकृतिक खुशबू, बिना किसी कृत्रिम सुगंध के
  • पर्यावरण के अनुकूल

ये खबरें भी पढ़ें...

जंगलों से महकेगी होली, पलाश के फूलों से तैयार किया 5 क्विंटल हर्बल गुलाल

गुलाल गोटा जिसे बनाते है मुस्लिम कारीगर, रजवाड़ों की शाही होली होती है इसके बिना अधूरी

महादेव की होली: श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल संग मनाया रंगोत्सव, अघोरियों-झांकियों ने मोहा मन

MP के विजयनाथ धाम मंदिर में गुलाल सिलेंडर में ब्लास्ट, पुजारी समेत 10 श्रद्धालु झुलसे, मचा हड़कंप

Tags:
  • कबीरधाम
  • गुलाल
  • Herbal Gulal
  • हर्बल गुलाल
  • कलेक्टर गोपाल वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा