महादेव की होली: श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल संग मनाया रंगोत्सव, अघोरियों-झांकियों ने मोहा मन

Vikram Jain | Mar 15, 2025, 17:42 IST
Share
mahadev holi sehore 2025 bhakt festival celebration
mahadev holi sehore 2025 bhakt festival celebration

मध्य प्रदेश के सीहोर में महादेव की होली का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद पूरे शहर में उत्साह देखने को मिला। डोल-नगाड़ों के बीच श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर पर्व मनाया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश का सीहोर महादेव की अनोखी होली के लिए प्रसिद्ध है। इस बार भी होली के दूसरे दिन से शुरू हुए पांच दिवसीय उत्सव में देशभर से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शहर में मंदिरों में रंगों और भक्ति का संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया, फूलों से होली खेली और भक्ति संगीत पर झूमे। अघोरी साधु, झांकियां और झाबुआ के आदिवासी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने इस पर्व को और खास बना दिया।

पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद सीहोर में उत्साह

सीहोर में महादेव की होली का आयोजन हर साल होली के दूसरे दिन से शुरू होता है और यह पांच दिन तक चलता है। कुबेरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद सीहोर में महादेव की होली की धूम देखने को मिली। पं. प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में शहर में चल समारोह निकाला गया। इस बार पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद उत्सव की भव्यता और बढ़ गई। छावनी स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से होली की शुरुआत हुई, जहां हजारों भक्त एकत्र हुए। महादेव मंदिरों में गुलाल, फूलों और भक्ति के रंगों से होली खेली गई।

ये खबर भी पढ़ें... MP के इस गांव में अनूठी होली, एक दिन पहले होलिका दहन और रंगोत्सव, जानें खास वजह

होली का उत्साह और भक्ति का माहौल

शनिवार को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर से महादेव की होली की शुरुआत की। इसके बाद प्रदीप मिश्रा शहर के अन्य मंदिरों में पहुंचे। महादेव की होली के उत्सव में इस बार डोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के बीच अघोरी साधुओं ने भी भाग लिया। दिल्ली, छत्तीसगढ़ और जबलपुर से अघोरी साधु इस महादेव की होली में शामिल हुए। झाबुआ के कलाकारों ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सड़कों पर विशाल झांकियां निकाली गईं, जिसमें महादेव, शिवगण और अन्य धार्मिक प्रसंगों का चित्रण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... होली 2025: होली के रंगों में डूबे बॉलीवुड सितारे, देखिए सेलेब्स की होली सेलिब्रेशन

श्रद्धालुओं पर बरसे गुलाब के फूल और गुलाल

महादेव की होली को खास बनाने के लिए श्रद्धालुओं पर गुलाब की पंखुड़ियों और गुलाल की बारिश की गई। विठ्लेश सेवा समिति नगर इकाई ने श्रद्धालुओं के लिए 100 किलो गुलाब के फूलों का इंतजाम किया था। अबीर-गुलाल उड़ाने के लिए स्पेशल मशीनों का इस्तेमाल किया गया था। भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ इस उत्सव में भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें... महाकाल वन में अनूठी होली: शिव-पार्वती, भूत-पिशाच और भक्तों ने खेली होली, भक्ति और उल्लास का संगम

श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वागत व्यवस्था

महादेव की होली में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष इंतजाम किए गए। शहर के अलग-अलग इलाकों में ठंडाई, आलू बड़े, पोहे और अन्य नाश्ते की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं का स्वागत फलों और प्रसाद के साथ किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया। सेवा समिति नगर इकाई के द्वारा कई स्थानों पर मंच तैयार किए गए।

ये खबर भी पढ़ें... देश में सबसे पहले जली महाकाल मंदिर की होली, भस्म आरती में बाबा को लगाया हर्बल गुलाल

भक्ति के रंगों में सराबोर हुआ सीहोर

शनिवार सुबह 9 बजे चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से उत्सव की शुरुआत हुई और यह पूरे दिन चला। शहर के प्रमुख मंदिरों में भी इसी तरह का आयोजन किया गया। भक्तगण नाचते-गाते महादेव की भक्ति में लीन हो गए। हर गली और चौक पर भक्ति संगीत और डीजे की धुन पर भक्तों ने उत्सव मनाया। होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Tags:
  • Sehore News
  • सीहोर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • holi
  • होली
  • गुलाल
  • सीहोर की होली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान