होली 2025: होली के रंगों में डूबे बॉलीवुड सितारे, देखिए सेलेब्स की होली सेलिब्रेशन

Kaushiki | Mar 15, 2025, 16:08 IST
Share
bollywood ki holi
bollywood ki holi

बॉलीवुड सितारों ने इस साल होली का जश्न बेहद खास अंदाज में मनाया, जहां किसी ने परिवार संग रंगों में डूबकर त्योहार मनाया तो किसी ने फिल्म सेट पर होली खेली। जानिए पूरी खबर...

होली का त्योहार हर किसी के लिए खुशियां और रंगों से भरा होता है, फिर चाहे आम लोग हों या बॉलीवुड के सितारे। इस साल भी फिल्म के सेलेब्स होली के जश्न में डूबे नजर आए। किसी ने परिवार के साथ तो किसी ने सेट पर इस रंगीन त्योहार को मनाया। सोशल मीडिया पर सितारों की होली सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली, जहां फैंस को उनके पसंदीदा कलाकारों की होली की रंगीन तस्वीरें और वीडियो देखने को मिले।

ये खबर भी पढ़ें...

वरुण धवन ने सेट पर मनाई होली

वरुण धवन इस बार होली के दिन अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। हालांकि, उन्होंने अपने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए सेट पर ही अपने को-स्टार मनीष पॉल के साथ होली खेली। दोनों वरुण की वैनिटी वैन में जमकर रंगों में रंगे नजर आए। वरुण ने होली के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे शीशे के सामने शर्टलेस होकर डांस कर रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, "हैप्पी होली #sunnysanskarikitulsikumari के सेट से आपको शुभकामनाएं। बीटीएस हम आपका हमारा नया होली गाना सुनने का इंतजार नहीं कर सकते। जल्द ही…"

ये खबर भी पढ़ें..

कार्तिक का परिवार संग होली सेलिब्रेशन

कार्तिक आर्यन ने भी इस बार होली अपने परिवार के साथ मनाई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे पूरे रंगों में सराबोर नजर आए। उनका यह लुक उनकी आने वाली फिल्म का हिस्सा भी है, जिसमें वे श्रीलीला के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म अनुराग बसु के निर्देशन में बनाई जा रही है।

कटरीना-विक्की की होली

कटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल, उनकी बहन इसाबेल कैफ, विक्की के भाई सनी कौशल और उनके माता-पिता शाम और वीना कौशल के साथ होली मनाई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी होली की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। तस्वीरों में कटरीना पूरे जोश और मस्ती के साथ रंगों का आनंद उठाती नजर आईं।

ये खबर भी पढ़ें...

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की होली पार्टी

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने इस साल अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक होली पार्टी रखी। सोशल मीडिया पर पपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अंकिता लाल साड़ी में अपने दोस्तों और पति विक्की जैन के साथ जमकर डांस करती हुई दिखीं। होली के इस रंगीन माहौल में अंकिता पूरी तरह से मस्ती के मूड में नजर आईं।

अक्षय कुमार की होली

अक्षय कुमार ने होली के खास मौके पर अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने बचपन की होली की यादों को ताजा किया। उन्होंने लिखा, "कुछ त्योहार सिर्फ मनाए नहीं जाते, बल्कि जिए जाते हैं। बचपन में पानी की लड़ाई से लेकर गुलाल से भरी सड़कों तक, होली एक ऐसा त्योहार है, जो सबसे सुखद यादों के साथ हर साल वापस आता है। ये साल आपके लिए खुशियों के साथ रंग लेकर आए और हमेशा आपके साथ रहे। हैप्पी होली।"

ये खबर भी पढ़ें...

thesootr links

Tags:
  • Bollywood News
  • अक्षय कुमार
  • वरुण धवन
  • Holi Celebration
  • मनोरंजन न्यूज
  • कटरीना कैफ-विक्की कौशल
  • अंकिता लोखंडे
  • होली 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती